विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2020

INDW vs NZW: अब भारतीय महिलाओं की न्यूजीलैंड के खिलाफ नजर सेमीफाइनल के नजदीक पहुंचने पर

INDW vs NZW: भारतीय टीम में अनुभवी मंधाना की वापसी होने की संभावना है जो बुखार के कारण बांग्लादेश के खिलाफ नहीं खेल पायी थी. मध्यक्रम में दीप्ति शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 49 रन बनाकर उपयोगी योगदान दिया था, जबकि बांग्लादेश के खिलाफ वेदा कृष्णमूर्ति ने 11 गेंदों पर नाबाद 20 रन की पारी खेली थी

INDW vs NZW: अब भारतीय महिलाओं की न्यूजीलैंड के खिलाफ नजर सेमीफाइनल के नजदीक पहुंचने पर
INDW vs NZW: शफाली वर्मा की बैटिंग वर्ल्ड क्रिकेटप्रेमियों का आकर्षण बनती जा रही है
मेलबर्न:

पहले दो मैचों में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश पर जीत से उत्साह से भरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम वीरवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप (Women T20 World cup) के अपने अगले मैच में जीत की हैट्रिक पूरी करके सेमीफाइनल के करीब पहुंचने की कोशिश करेगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा.  भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया पर 17 रन से और बांग्लादेश पर 18 रन से जीत दर्ज करने के लिये बहुत अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी. भारत अभी पांच टीमों के ग्रुप ए में दो मैचों में चार अंक लेकर शीर्ष पर है. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत से हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम सेमीफाइनल के करीब पहुंच जाएगी जो ग्रुप ए और ग्रुप बी से शीर्ष पर रहने वाली दो टीमों के बीच खेला जाएगा. पहले दो मैचों में भारत ने गेंदबाजी में प्रभावशाली प्रदर्शन किया, लेकिन बल्लेबाजी में हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना से बड़े स्कोर की उम्मीद है. सोलह वर्षीय शफाली वर्मा ने अब तक अपने आक्रामक तेवरों का शानदार नजारा पेश किया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 रन बनाने के अलावा बांग्लादेश के खिलाफ 17 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली जेमिमा रोड्रिगेस ने भी 26 और 34 रन की दो उपयोगी पारियां खेली, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत बड़ा स्कोर नहीं बना पायी और टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.

यह भी पढ़ें: पूर्व न्यूजीलैंड ऑलराउंडर क्रेग मैकमिलन ने हार के बाद टीम विराट पर कसा तंज

भारतीय टीम में अनुभवी मंधाना की वापसी होने की संभावना है जो बुखार के कारण बांग्लादेश के खिलाफ नहीं खेल पायी थी. मध्यक्रम में दीप्ति शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 49 रन बनाकर उपयोगी योगदान दिया था, जबकि बांग्लादेश के खिलाफ वेदा कृष्णमूर्ति ने 11 गेंदों पर नाबाद 20 रन की पारी खेली थी. गेंदबाजी विभाग में पूनम यादव ने दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अब तक सात विकेट लिए हैं. उन्हें मध्यम गति की गेंदबाज शिखा पांडे से पूरा सहयोग मिला. शिखा ने अब तक पांच विकेट हासिल किए हैं. न्यूजीलैंड का हालांकि हाल में भारत के खिलाफ रिकार्ड अच्छा रहा है. उसने इन दोनों टीमों के बीच खेले गये पिछले तीनों मैच जीते थे. ठीक एक साल पहले उसने तीन टी20 मैचों की घरेलू सीरीज में भारतीय टीम को 3-0 से हराया था. 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली कर सकते हैं एशियाई टीम का नेतृत्व, लेकिन....यह है टीम

भारत हालांकि वेस्टइंडीज में 2018 में खेले गये टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 34 रन की बड़ी जीत से प्रेरणा लेना चाहेगा. हरमनप्रीत ने उस मैच में 103 रन की यादगार पारी खेली थी. न्यूजीलैंड के पास कप्तान सोफी डेवाइन, सूजी बेट्स, ली ताहुहु और अमेलिया केर के रूप में कुछ शीर्ष स्तर की खिलाड़ी हैं. कीवी टीम ने पहले मैच में श्रीलंका को आसानी से सात विकेट से हराया। उस मैच में डेवाइन ने नाबाद 75 रन की पारी खेली थीं. दोनों संभावित टीमें इस प्रकार हैं: 

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिगेस, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, पूनम यादव, राधा यादव, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देओल, राजेश्वरी गायकवाड़, ऋचा घोष, वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पांडे, अरूंधति रेड्डी और पूजा वस्त्राकर 

VIDEO:  पिंक बॉल बनने की कहानी, स्पेशल स्टोरी. 

न्यूजीलैंड: सोफी डिवाइन (कप्तान), रोजमेरी मेयर, अमेलिया केर, सूजी बेट्स, लॉरेन डाउन, मैडी ग्रीन, होली हडलस्टन, हेले जेन्सेन, लीग कास्पेरेक, जेस केर, केटी मार्टिन (विकेटकीपर), केटी पर्किन्स, अन्ना पीटरसन, रेचेल प्रीस्ट और ली ताहुहु

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women Vs New Zealand Women 02/27/2020 Inwnzw02272020189663, Women's T20 World Cup 2020, Cricket, Junction Oval Melbourne
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com