विज्ञापन
40 seconds ago

India vs Afghanistan 1st T20I Playing XI Live Score: दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगािस्तान के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में मेजबान टीम के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय कप्तान ने टॉस के दौरान बताया कि वैभव सूर्यवंशी आज प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है. वहीं जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. (Live Scorecard)

Here are the LIVE Updates of India vs Afghanistan 1st T20I Playing XI Straight from Arun Jaitley Stadium, Delhi
 

IND vs AFG Live Score: क्या बोले गावस्कर

वैभव सूर्यवंशी के बाहर रहने पर सुनील गावस्कर ने कहा,"यह हैरानी भर फैसला है. संजू और अभिषेक एक स्थापित खिलाड़ी हैं. हर खिलाड़ी का लीन पैच आता है. हर खिलाड़ी से आप हमेशा अच्छी करने की उम्मीद नहीं कर सकते. वैभव का बाहर रहना भी उनके लिए अच्छा है."

भारत प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती
 

IND vs AFG Live Score: क्या बोले इब्राहिम ज़दरान

अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम ज़दरान ने कहा,"हम भी पहले गेंदबाजी ही करते. इसलिए अब हम बल्लेबाज़ी के बारे में सोचेंगे और एक अच्छा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे. भारत में भारत की मेज़बानी करना बहुत अच्छा लग रहा है. हम उनके ख़िलाफ़ एक अच्छी सीरीज़ खेलने की कोशिश कर रहे हैं. हमें अपने दोस्तों से बहुत समर्थन मिला है और उम्मीद है कि वे आकर हमारा हौसला बढ़ाएंगे. नवीन नहीं खेल रहे हैं, हम अगले मैचों में उनके बारे में सोचेंगे."

IND vs AFG Live Score: क्या बोले श्रेयस अय्यर


टॉस के दौरान भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा,"हम पहले गेंदबाजी करेंगे. जब भी आप दिल्ली आते हैं, तो आपको पता होता है कि पिच कैसी है. आम तौर पर यहां पहले गेंदबाजी करना फ़ायदेमंद रहता है. ज़िम्बाब्वे में हमारे लिए कई अच्छी बातें रहीं, हम उसी लय को बनाए रखने की कोशिश करेंगे. हम जानते हैं कि बुमराह मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं. वैभव और वॉशिंगटन नहीं खेल रहे हैं, और दो और खिलाड़ी भी बाहर हैं."

IND vs AFG Live Score: वैभव प्लेइंग इलेवन से बाहर

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के दौरान बताया कि जसप्रीत बुमराह वापसी कर रहे हैं, जबकि वैभव सूर्यवंशी आज प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है.

IND vs AFG Live Score: भारत ने चुनी गेंदबाजी

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. 
 

IND vs AFG Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

थोड़ी देर में टॉस होने वाला है. घुटने की चोट से उबरने के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं. भारत वरुण चक्रवर्ती के साथ-साथ उनकी गेंदबाजी पर भी भरोसा करेगा.

अफ़गानिस्तान की उम्मीदें राशिद खान के ओवरों पर टिकी हैं, लेकिन रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम ज़दरान और सेदिकुल्लाह अटल की शानदार फ़ॉर्म वाली टॉप-3 जोड़ी उन्हें एक रोमांचक और खतरनाक टीम बनाती है. हमारे साथ बने रहें, क्योंकि हम जल्द ही आपके लिए टॉस और टीम से जुड़ी ताज़ा जानकारी लेकर आएंगे.

India vs Afghanistan Live Score: वैभव खेले तो रचेंगे इतिहास

वैभव को अगर अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में खेलने का मौका मिलता है तो वह भारतीय सरजमीं पर भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड पूर्व स्पिनर पीयूष चावला के नाम दर्ज है. चावला ने 9 मार्च 2006 को मोहाली में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलकर भारत में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. उस समय उनकी उम्र 17 साल और 75 दिन थी. वैभव उनसे करीब दो साल कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.

India vs Afghanistan Live Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड


भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में काफी आगे है. दोनों देशों के बीच अभी तक सात 9 मुकाबले हुए हैं जबकि सात मैच भारत ने जीते हैं. 

India vs Afghanistan Live Score: स्पिनर कौन?

अगर मैनेजमेंट के सामने ओपनर को लेकर मु्श्किल सवाल है तो उनके सामने स्पिनर्स का चुनाव करना भी परेशानी खड़ी कर सकता है. गंभीर का भरोसा हरफनमौलाओं पर अधिक रहता है जिससे अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के खेलने की संभावना अधिक है.

यह देखना होगा कि भारत वरूण चक्रवर्ती के रूप में तीसरे स्पिनर को उतारता है या तेज गेंदबाज यश ठाकुर को मौका मिलता है. बुमराह और अर्शदीप सिंह के साथ हरफनमौला नीतिश कुमार रेड्डी तेज गेंदबाजी का मोर्चा संभालेंगे.
 

India vs Afghanistan Live Score: वैभव या संजू, किसे मिलेगा मौका?


अभी यक्ष प्रश्न यही है कि आज के मुकाबले में भारतीय ओपनर कौन होगा. क्या चनयकर्ता वैभव सूर्यवंशी को मौका देंगे या संजू सैमसन की वापसी होगी. सूर्यवंशी को इंग्लैंड में सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई थी लेकिन सीरीज के आखिरी मैच में 15 वर्ष के सूर्यवंशी की जगह सैमसन को उतारा गया.

टी20 प्रारूप में सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी कामयाब रही है. उम्मीद है कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर जापान में होने वाले एशियाई खेलों की अंतिम एकादश तय करने से पहले सैमसन और सूर्यवंशी दोनों को बराबर मौके देंगे.

वैसे अफगानिस्तान के पास बुमराह जैसा कोई गेंदबाज नहीं है. अफगानिस्तान के गेंदबाजों के सामने सूर्यवंशी को फुटवर्क का इस्तेमाल नहीं करने पर भी दिक्कत नहीं आयेगी.

सैमसन की बात करें तो तीन पारियों में नाकामी के बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे से बाहर करना ज्यादती था. लेकिन सूर्यवंशी को लेकर हाइप इतनी बढ गई थी कि टीम प्रबंधन ने जनता की मांग पर फैसला लिया भले ही बार बार वे कहते हों कि बाहरी आवाज का असर नहीं होता.
 

India vs Afghanistan Live Score: स्वागत है आज के मुकाबले में

नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. थोड़ी देर में भारत-अफगानिस्तान तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में आमने-सामने होंगे. अफगानिस्तान इस सीरीज को होस्ट कर रही है. ऐसे में भारत आज खुद के घर पर मेहमान है. यह सीरीज इसलिए भी अहम है क्योंकि इसके बाद टीम इंडिया एशियन गेम्स के लिए जापान उड़ान भरेगी और उससे पहले प्लेइंग इलेवन को फाइनल करने का यह आखिरी मौका है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Afghanistan, Live Score, Cricket, Live Cricket Score
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com