- नौ जून से शुरू हो रही है भारत और अफ्रीकी टीम के बीच T20I श्रृंखला
- अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा पहला मुकाबला
- रोहित ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ T20I क्रिकेट में बनाए हैं सर्वाधिक रन
भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच खेले जानें वाले पांच मैचों की T20 इंटरनेशनल श्रृंखला की शुरुआत आगामी नौ जून से हो रही है. इस श्रृंखला का पहला मुकाबला आगामी बुधवार को राजधानी दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान शाम 6.30 बजे मैदान में उतरेंगे, वहीं मैच का असल रोमांचक आधे घंटे बाद यानी शाम सात बजे से शुरू होगा.
सीरीज शुरू होने से पहले बात करें T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों की अबतक कैसी भिड़ंत रही है तो क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में दोनों टीमें अबतक 15 मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान अफ्रीकी टीम के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहा है. दरअसल भारतीय टीम ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ अबतक जहां नौ मुकाबलों में विजयश्री हासिल की है. वहीं अफ्रीकी टीम को भारतीय टीम के खिलाफ छह मुकाबलों में जीत नसीब हुई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
T20 वर्ल्ड कप से पहले विराट, रोहित, राहुल पर भड़के कपिल देव, गुस्से में बोल दी यह बड़ी बात
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी:
देश के लिए अफ्रीकी टीम के खिलाफ T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज है. शर्मा ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ अबतक कुल 13 मैच खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 12 पारियों में 362 रन निकले हैं.
वहीं अफ्रीकी टीम के लिए भारतीय टीम के खिलाफ T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड जीन पॉल डुमिनी के नाम दर्ज है. डुमिनी ने टीम इंडिया के खिलाफ 10 मैच खेलते हुए 10 पारियों में 295 रन बनाए हैं.
न्यूजीलैंड टीम में बेन सॉयर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कीवी कैप्टन ने कहा...
इसके अलावा भारतीय टीम के लिए अफ्रीकी टीम के खिलाफ T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम दर्ज है. अश्विन ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छह मैच खेलते हुए 10 विकेट चटकाए हैं.
वहीं अफ्रीकी टीम के लिए भारतीय टीम के खिलाफ T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड जूनियर डाला के नाम दर्ज है. डाला ने भारतीय टीम के खिलाफ तीन मैच खेलते हुए सात विकेट चटकाए हैं.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं