विज्ञापन
This Article is From May 21, 2022

साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए किन-किन खिलाड़ियों की हो सकती है टीम इंडिया में एंट्री, नाम आए सामने

IND vs SA T20I: साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिये जब रविवार को भारतीय टीम का चयन किया जायेगा तो उभरते हुए स्टार जैसे उमरान मलिक (Umran Malik) और मोहसिन खान (Mohsin Khan) को उनके इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) प्रदर्शन के लिये पुरस्कृत किया जा सकता है जबकि अनुभवी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के टी20 टीम में वापसी की संभावना है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए किन-किन खिलाड़ियों की हो सकती है टीम इंडिया में एंट्री, नाम आए सामने
टीम इंडिया का ऐलान रविवार को
  • साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान रविवार को
  • हार्दिक पंड्या, धवन और कार्तिक की वापसी तय
  • 9 से 19 जून तक खेला जाएगा टी-20 सीरीज

IND vs SA T20I: साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिये जब रविवार को भारतीय टीम का चयन किया जायेगा तो उभरते हुए स्टार जैसे उमरान मलिक (Umran Malik) और मोहसिन खान (Mohsin Khan) को उनके इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) प्रदर्शन के लिये पुरस्कृत किया जा सकता है जबकि अनुभवी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के टी20 टीम में वापसी की संभावना है. आल राउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने भी आईपीएल में अच्छा करके अपनी फॉर्म और फिटनेस दिखायी है जिससे 9 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की सीरीज के लिये उनका भी टीम में शामिल किया जाना तय है. वह पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारत के लिये नहीं खेले हैं. पंड्या आखिरकार नियमित रूप से गेंदबाजी कर रहे हैं जो राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी की कोशिश के लिये अहम था.

दो महीने लंबे आईपीएल और टेस्ट टीम के 15 जून को रवानगी के कारण सभी प्रारूपों में खेलने वाले खिलाड़ियों को घरेलू सीरीज के लिये आराम दिया जा सकता है जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं. जून के अंत में आयरलैंड में होने वाले दो टी20 के लिये भी ऐसी ही टीम चुने जाने की उम्मीद है.

'नो बॉल' पर रिंकू सिंह हुए थे आउट? सोशल मीडिया पर फैन्स के उड़े होश

अगर ऐसा होता है तो कप्तानी की जिम्मेदारी या तो धवन या हार्दिक के कंधों पर आ सकती है. धवन ने पिछले साल श्रीलंका में टीम की अगुआई की थी जबकि पंड्या ने गुजरात टाइटन्स के लिये पदार्पण सत्र में कप्तान के तौर प्रभावित किया है.

आईपीएल से भविष्य के स्टार खिलाड़ियों का मिलना जारी है और यह सत्र भी अलग नहीं रहा. उमरान ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिये अपनी रफ्तार से तो मोहसिन खान ने अपनी रफ्तार और सटीक गेंदबाजी से प्रभावित किया. जैसा कि लखनऊ सुपर जायंट्स के उनके कप्तान लोकेश राहुल (KL Rahul) ने कहा कि बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज की शीर्ष स्तर के क्रिकेट में हमेशा मांग रहेगी तो मोहसिन को रविवार को बड़ा ब्रेक मिल सकता है.

मुंबई इंडियंस के रंग में रंगेगा RCB खेमा, दिनेश कार्तिक अभी से MI के सपोर्ट में उतरे

बायें हाथ के तेज गेंदबाजों में एक और अर्शदीप सिंह भी दौड़ में हैं जिन्होंने फिर से पंजाब किंग्स के लिये अच्छा प्रदर्शन किया. डेथ ओवरों में उनका इकोनोमी रेट सर्वश्रेष्ठ में से एक रहा और उन्होंने इच्छानुसार यार्कर फेंकने की भी क्षमता दिखायी जो टी20 प्रारूप के लिये बेहद अच्छी है.

बल्लेबाजी विभाग में तिलक वर्मा ने अपने पहले ही आईपीएल सत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिये उन पर भी विचार किया जा सकता है क्योंकि उनके मुंबई इंडियंस कप्तान रोहित शर्मा (जो भारतीय टीम के कप्तान भी हैं) ने इस बायें हाथ के बल्लेबाज की काफी प्रशंसा की है.

IPL 2022: बुमराह की ही तरह तगड़ी 'यॉर्कर' फेंकते हैं अर्जुन तेंदुलकर, सबूत में देखें Video

दीपक हुड्डा और वेंकटेश अय्यर को वेस्टइंडीज और श्रीलंका श्रृंखला में मध्यक्रम में आजमाया गया था और देखना होगा कि इनमें से कोई टीम में अपना स्थान बरकरार रखता है या फिर चयनकर्ता आईपीएल फॉर्म को तरजीह देंगे. दिनेश कार्तिक ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये ‘फिनिशर' की भूमिका के लिये मजबूत दावा पेश किया है और उनके भी भारतीय टीम में फिर से (कई बार) वापसी की उम्मीद है.

राहुल तेवतिया को भी इस स्थान पर मौका दिया जा सकता है जिन्होंने गुजरात को इस सत्र में मुश्किल परिस्थितियों में जीत दिलायी. युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की फॉर्म भी आकर्षण का केंद्र रही और संभवत: ‘कुलचा' (चहल) के लिये वापसी का रास्ता बन सकता है.

टी20 वर्ल्ड कप के लिये अभी यह शुरूआती दिन होंगे लेकिन टीम प्रबंधन को दक्षिण अफ्रीका सीरीज से आस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट के लिये अपने कोर ग्रुप के खिलाड़ियों पर फैसला करने के लिये आइडिया मिल जाना चाहिए.

काउंटी क्रिकेट में PAK बल्लेबाज Azhar Ali ने दोहरा शतक जमाकर तोड़ा 88 साल पुराना रिकॉर्ड

हमारे यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से सब्सक्राइब करें

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Umran Malik, Mohsin Khan, Krishnakumar Dinesh Karthik, Hardik Himanshu Pandya, Kuldeep Yadav, Yuzvendra Singh Chahal, India, South Africa, Shikhar Dhawan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com