- अफ्रीकी टीम के खिलाफ चहल बनाएंगे रिकॉर्ड
- फिलहाल रविचंद्रन अश्विन के नाम दर्ज है यह खास रिकॉर्ड
- पहला T20 मुकाबला नौ जून को होगा
भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच नौ जून से पांच मैचों की T20 इंटरनेशनल श्रृंखला की शुरुआत हो रही है. इस श्रृंखला का पहला मुकाबला शाम 7.30 बजे से राजधानी दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जाएगा. आगामी T20 श्रृंखला में देश के 31 वर्षीय स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के पास एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है.
दरअसल मौजूदा समय में भारतीय टीम के लिए T20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड 35 वर्षीय अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के नाम दर्ज है. अश्विन ने T20 क्रिकेट में 282 मैच खेलते हुए 276 विकेट चटकाए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हरभजन सिंह ने बताया, अगर युवराज सिंह रहे होते भारतीय टीम के कप्तान तो कैसा होता खिलाड़ियों का करियर
वहीं चहल ने T20 क्रिकेट में अबतक 242 मैच खेलते हुए 274 सफलता प्राप्त की है. ऐसे में चहल अगर आगामी सीरीज में तीन और सफलता प्राप्त करने में कामयाब होते हैं तो वह T20 क्रिकेट में सर्वाधिक सफलता प्राप्त करने के मामले में अश्विन को पीछे छोड़ देंगे.
बता दें चहल के अंदर T20 क्रिकेट में सर्वाधिक सफलता प्राप्त करने की काबिलियत भी है. हाल ही में आईपीएल के 15वें सीजन में उनका प्रचंड रूप देखने को मिला था. उन्होंने इस साल अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स के साथ-साथ पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक सफलता प्राप्त की. इस उम्दा प्रदर्शन के लिए उन्हें पर्पल कैप के खास सम्मान से भी नवाजा गया.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं