- बहुत ही कमी खलेगी दक्षिण अफ्रीका को!
- कहीं कोई और तो गड़बड़ नहीं?
- सावधानी बरतनी होगी बीसीसआई को
India vs South Africa T20: भारत के खिलाफ शुरू हुयी पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुरू होने से पहले ही मेहमान टीम को जोर का झटका लगा, जब उसके स्टार और भरोसेमंद बल्लेबाज एडेन मार्करैम मुकाबले से बाहर हो गए हैं. एडेन मार्करैम (Aiden Markram is found covid-19 positive) टेस्ट में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं, चौंकाने वाली बात यह रही कि कोटला की पिच पेसरों के मुकाबले स्पिनरों की ज्यादा मददगार दिखायी पड़ी. इसलिए भारत ने युजवेंद्र चहल के साथ अक्षर पटेल को टीम में जगह दी, लेकिन मेहमान टीम ने दो मीडियम पेसर ऑलराउंडर वॉयने पॉर्नेल और प्रेटोरियस को इलेवन में जगह दी.
यह भी पढ़ें: उमरान को नहीं मिली प्लेइंग इलेवन में जगह, फैंस हुए आग बबूला, सोशल मीडिया पर रहीं ऐसी प्रतिक्रियाएं
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बहरहाल, मार्करैम का मैच से बाहर होना मेहमान टीम के लिए बहुत ही जोर का झटका रहा क्योंकि भारत आने वाली इस दक्षिण अफ्रीका टीम में क्विंटन डिकॉक के बाद अगर कोई भरोसेमंद बल्लेबाज है, तो वह मार्करैम ही हैं. सभी ने हाल ही में संपन्न आईपीएल में देखा कि मार्करैम ने कैसे खुद की पहचान को और मजबूत किया, लेकिन पहले मैच से पहले ही इस बल्लेबाज का बाहर होना मेहमानों के लिए सिर मुंडाते ही ओले पड़ने जैसा रहा.
यह भी पढ़ें: अर्से बाद कड़ी मेहनत के बलबूते टीम में मिली जगह, लेकिन चोट ने अरमानो पर फेरा पानी, इमोशनल कुलदीप ने लिखा...
आईपीएल में रहा था बहुत उम्दा प्रदर्शन
मार्करैम आईपीएल में हैदराबाद के लिए 14 में से 12 मैच खेले और उन्होंने इन मैचों में 47.63 का औसत निकाला. उन्होंने सनराइजर्स के लिए कई अच्छी पारियां खेलते हुए 4 बार नॉटआउट रहते हुए 381 रन बनाए. उनका स्ट्रा. रेट भी 139.05 का रहा. हैदराबाद ने उन्हें 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था और उन्होंने अपने प्रदर्शन से मैनेजमेंट के पैसे वसूल करा दिए थे. इस प्रदर्शन के बाद वह इस दक्षिण अफ्रीकी टीम के स्टार बल्लेबाज बन गए थे. और सभी मानकर चल रहे थे कि इस सीरीज में भी उनका बल्ला दम दिखाएगा, लेकिन अब कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद मेहमानों को जोर का झटका लगा है. और अभी यह भी साफ नहीं है कि आने वाले मैचों को लेकर उनकी स्थिति क्या होगी.
VIDEO: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुछ रिकॉर्ड जान लें. और हमारा चैनल सब्सक्राइब करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं