- ऋषभ पंत हैं सीरीज में अब राहुल की जगह कप्तान
- केएल राहुल हो चुके हैं चोट के कारण सीरीज से बाहर
- बल्लेबाजी पर कप्तानी का कोई असर नहीं!
IND vs SA 1st T0I: खेल की दुनिया ही ऐसी होती है कि रातों-रात किस्मत बदल जाती है! कौन कब यहां राजा और कब फकीर बन जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता. इसका उदाहरण एक बार फिर देखन को मिला, जब केएल राहुल (KL Rahul) चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खइलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज से बाहर क्या हुए कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की निकल पड़ी. पंत हालांकि पहले से ही उप-कप्तान थे, लेकिन कप्तानी एक अलग ही जिम्मेदारी और तनाव का काम होता है. बहरहाल, ऋषभ पंत कप्तान बने, तो रिकॉर्ड भी अपनी झोली में जमा कर लिया.
यह भी पढ़ें: सस्ते में आउट हुए गायकवाड़, पर इस बात से फैंस का दिल लूट ले गए, सोशल मीडिया पर छाए
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अपने घरेलू अरुण जेतली स्टेडियम में कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत ने पहले सेशन में बल्लेबाजी के दौरान दिखाया कि कप्तानी से उनकी शैली पर कोई असर नहीं पड़ने जा रहा. पंत ने 16 गेंदों पर 2 चौकों और इतने ही छक्कों से 29 रन का योगदान दिया. लेकिन रिकॉर्ड तो वह तभी बन चुके थे, जब वह टॉस के लिए मैदान पर उतरे थे.
यह भी पढ़ें: उमरान को नहीं मिली प्लेइंग इलेवन में जगह, फैंस हुए आग बबूला, सोशल मीडिया पर आ रही हैं ऐसी प्रतिक्रियाएं
और इसी के साथ ही पंत ने खुद को सबसे कम उम्र में भारत की कप्तानी करने के रिकॉर्ड से जोड़ लिया. हालांकि, वह भले ही सबसे अव्वल न रहे हों, लेकिन पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 24 साल और 249 दिन की उम्र में टी20 में भारत की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए. उनके बाद एमएस धोनी (26 साल और 68 दिन) तीसरे नंबर पर हैं, लेकिन अगर शीर्ष तीन खिलाड़ियों की बात की जाए, तो पहला नंबर यहां सुरेश रैना का है. रैना ने टी20 में भारत की कप्तानी सिर्उफ 23 साल और 197 दिन की उम्र में की थी. हालांकि यह बात अलग है कि वह भारत के लिए ज्यादा कप्तानी नहीं कर सके. लेकिन एक बात साफ है कि रैना का यह रिकॉर्ड तोड़ना किसी भी भारतीय के लिए बहुत ही मुश्किल होने जा रहा है.
VIDEO: पहले टी20 मुकाबले में अरुण जेतली स्टेडियम में गजब की भीड़ रही. और वीडियो देखने के लिए सब्सक्राइब करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं