विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2021

Ind vs Aus: पैदा 'ताजा हालात' से ब्रिस्बेन में चौथे टेस्ट का आयोजन खतरे में

Aus vs Ind 3rd Test: इस सबसे टीम इंडिया को जरूर राहत मिलेगी क्योंकि उसके ज्यादातर खिलाड़ी ब्रिस्बेन जाने को अनिच्छुक थे. और ऐसे भी खबरें आ रही थीं कि भारतीय खिलाड़ी इस टेस्ट का बॉयकॉट भी कर सकते हैं. मीडिया में आयी खबरों के बाद मेजबान खिलाड़ियों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की थी, लेकिन अब तो यहां से हालात भारत के पक्ष में जाते दिख रहे हैं.

Ind vs Aus: पैदा 'ताजा हालात' से ब्रिस्बेन में चौथे टेस्ट का आयोजन खतरे में
Aus vs Ind: टीम इंडिया इस खबर से बहुत ज्यादा खुश होगी
सिडनी:

मानो टीम इंडिया की गाबा में खेलने की अनिच्छा ही काफी नहीं थी या कहें कि मेहमानों की ख्वाहिश पूरी होती दिख रही है. और ऐसा लग रहा है कि ब्रिस्बेन में आयोजित होने वाला सीरीज का आखिरी और चौथे टेस्ट का आयोजन खटाई में पड़ता दिख रहा है.  ऑस्ट्रेलिया की क्वीन्सलैंड प्रांत की राजधानी में तीन दिन के नये लॉकडाउन के कारण परेशानियां बढ़ गयी हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रिकेट अधिकारियों के बीच ब्रिस्बेन में मेहमान टीम को कड़े पृथकवास नियमों से छूट दिये जाने के बारे में बातचीत होने के 24 घंटे से भी कम समय में लॉकडाउन की घोषणा की गयी. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चौथा टेस्ट 15 जनवरी से गाबा में खेला जाना है.

सिडनी मार्निंग हेरल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, ‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारी तीन दिवसीय लॉकडाउन के कारण अगले सप्ताह से गाबा में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन करने की कोशिश कर रहे हैं. भारत के कड़े जैव सुरक्षा नियमों के कारण ब्रिस्बेन में खेलने को लेकर हिचकिचाहट से पहले ही इस मैच पर आशंका के बादल मंडरा रहे थे.' इसमें कहा गया है, ‘होटल में पृथकवास पर रह रहे एक कर्मचारी के कोविड-19 के अधिक संक्रामक और ब्रिटेन में पाये गये नये प्रकार के लिये पॉजीटिव पाये जाने के कारण क्रिकेट आस्ट्रेलिया की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का समापन गाबा में करने की उम्मीदों को झटका लगा है.' 

इस सबसे टीम इंडिया को जरूर राहत मिलेगी क्योंकि उसके ज्यादातर खिलाड़ी ब्रिस्बेन जाने को अनिच्छुक थे. और ऐसे भी खबरें आ रही थीं कि भारतीय खिलाड़ी इस टेस्ट का बॉयकॉट भी कर सकते हैं. मीडिया में आयी खबरों के बाद मेजबान खिलाड़ियों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की थी, लेकिन अब तो यहां से हालात भारत के पक्ष में जाते दिख रहे हैं. 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही 36000 दर्शकों को आने की अनुमति दे दी थी लेकिन बदली परिस्थितियों में इसमें बदलाव हो सकता है.  भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने वीरवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को ब्रिस्बेन में पृथकवास कड़े नियमों से छूट दिलाने के लिये लिखा था. बीसीसीआई ने उसका ध्यान इस तरफ भी दिलाया कि भारतीय टीम ने दौरे के शुरू में सहमति के अनुसार कड़े पृथकवास नियमों का पालन किया था.

ब्रिस्बेन में पृथकवास नियमों के अनुसार खिलाड़ियों को दिन के खेल के बाद अपने होटल के कमरों तक ही सीमित रहना होगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत को मौखिक आश्वासन दिया है कि क्वीन्सलैंड सरकार के साथ एक समझौता हुआ है जिसके अनुसार खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ होटल के अंदर एक दूसरे से मिल सकते हैं, लेकिन पता चला है कि भारतीय बोर्ड लिखित आश्वासन चाहता है. अगर चौथा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में नहीं हो पाता है तो फिर इस मैच का आयोजन सिडनी में ही किया जा सकता है.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia Vs India 01/07/2021 Auin01072021195484, Australia Vs India 2020-21, India Vs Australia 2018/19, India Vs Australia 2019/20, Ravindrasinh Anirudhsinh Jadeja, Rohit Gurunath Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com