IIT Baba Abhay Singh Statement on Cricket Viral Video: महाकुंभ में आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियर होने का दावा कर 'आईआईटन बाबा' के नाम से मशहूर हुए अभय सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इलाहाबाद में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान सोशल मीडिया पर इनका वीडियो लगातार वायरल हो रहा है. कभी ये अपनी निजी ज़िन्दगी को लेकर बातचीत करते नजर आये तो कभी कैसे आईआईटी मुंबई से वो महाकुंभ (Iitian baba in Maha kumbh) में पहुंचे. इन सबके बीच IITan बाबा ने एक बार फिर खुद को चर्चाओं में शामिल कर लिया है और इस बार विषय है क्रिकेट का. IIT बाबा (IIT Baba Viral Video on Cricket) से जब सवाल किया गया की क्या आप क्रिकेट देखते है इसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा की हां देखता हूँ और मैच जिताया भी है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बाबा ये दांवा करते हुए नज़र आ रहे है की टी20 विश्व कप में उन्होंने भारत को जिताया है, बाबा ने कहा की मैं रोहित शर्मा से कह रहा था की हार्दिक को गेंदबाज़ी दो, लेकिन रोहित उनकी बात नहीं सुन रहे थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
This Nashedi IIT Baba claims he made India win T20 World Cup 🤡
— 👑Che_ಕೃಷ್ಣ🇮🇳💛❤️ (@ChekrishnaCk) January 21, 2025
And he even explains how he did it.
Watch it. pic.twitter.com/IgiAwYzepZ
इससे पहले जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा कि अभय सिंह का कृत्य गुरु-शिष्य परंपरा और संन्यास के खिलाफ है. गिरि ने सोमवार को पीटीआई से कहा, "वह (सिंह) साधु नहीं बने थे. वह लखनऊ से ऐसे ही यहां आ गए और स्वयंभू साधु बनकर घूम रहे थे." उनके अनुसार, सिंह प्रयागराज में महाकुंभ में महंत सोमेश्वर गुरु के साथ आए थे. गिरि ने कहा, "वह एक शिक्षित पागल है. उसने सोशल मीडिया पर अपने गुरु महंत सोमेश्वर पुरी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. इसलिए उन्हें अखाड़े के शिविर और उसके आसपास आने से प्रतिबंधित कर दिया गया है."
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंह ने सोशल मीडिया पर कहा कि जब अखाड़े के सदस्यों ने उन्हें वहां रहने से मना कर दिया, तो उन्होंने अखाड़ा छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि अखाड़े में चार-पांच दिन रुककर अखाड़े की कार्यप्रणाली देखने की उनकी योजना थी. उन्होंने कहा कि प्रसिद्धि मिलने के बाद सब कुछ गलत हो गया.
(PTI इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं