श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज (Sri Lanka Cricket) और कोच नुवान जोएसा (Nuwan Zoysa) को मैचों को फिक्स करने की कोशिश तथा संदिग्ध भारतीय सट्टेबाजों की भ्रष्ट पेशकश का खुलासा नहीं करने का दोषी पाया गया है जिसके लिये उन्हें सभी तरह की क्रिकेट से 6 वर्ष के लिये बैन कर दिया गया है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अनुसार बायें हाथ के तेज गेंदबाज जोएसा पर यह प्रतिबंध पूर्व की तिथि 31 अक्टूबर 2018 से लागू होगा जब उन्हें अस्थायी तौर पर निलंबित किया गया था. आईसीसी (ICC) की इंटीग्रिटी यूनिट के महाप्रबंधक अलेक्स मार्शल ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘राष्ट्रीय टीम के कोच के रूप में उन्हें आदर्श स्थापित करना चाहिए था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके बजाय वह भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होकर भ्रष्ट बन गये और अन्य को भी इसमें संलिप्त करने का प्रयास करने लगे. उन्होंने कहा, ‘‘मैचों को फिक्स करना खेल सिद्वांतों के साथ धोखा है. हमारे खेल में इसे सहन नहीं किया जाएगा. श्रीलंका की तरफ से 30 टेस्ट और 95 वनडे खेलने वाले 42 वर्षीय जोएसा पर 2017 में यूएई में आयोजित टी10 टूर्नामेंट के दौरान श्रीलंकाई टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने के लिये 2018 में आरोप लगाये गये थे। जोएसा इससे पहले श्रीलंका ए टीम के गेंदबाजी कोच भी रह चुके हैं.
जोएसा श्रीलंका की तरफ से 30 टेस्ट और 95 वनडे मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने कुल 172 विकेट अपने नाम करने में सफलता पाई है. अपने शुरूआती टेस्ट करियर में नुवान ने जबरदस्त गेंदबाजी की थी. निवान का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी परफॉर्मेंस जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में आया है.
IPL 2021: डिविलियर्स ने IPL में पूरे किए 5 हजार रन तो वॉर्नर ने किया रिएक्ट, बोले - 'My idol..'
जिम्बाब्वे के खिलाफ जोएसा ने हरारे टेस्ट में 5 विकेट लिए थे तो वहीं, साल 2094 में हुए कैंडी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस गेंदबाज ने 4 विकेट चटकाए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं