- शोएब अख्तर ने किया बड़ा खुलासा
- तेंदुलकर को घायल करना चाहता था - अख्तर
- शोएब अख्तर ने कराची टेस्ट का किस्सा बताया
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) क्रिकेट के कई दिलचस्प किस्सों का हिस्सा है. खासकर दुनिया भर के तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उन उनकी लड़ाइयां क्रिकेट के गलियारों में बेहद मशहूर है. 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले इस बल्लेबाज ने अपनी ज्यादातर लड़ाइयों में जीत हासिल की, लेकिन ऐसे भी कई मौके आए जब गेंदबाज ने उन्हें परेशान करने में सफल हुए. स्पोर्ट्स कीड़ा के साथ बातचीत के दौरान पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने ऐसे ही एक पल के बारे में जिक्र किया. साल 2006 में भारत के पाकिस्तान दौरे (Pakistan vs India) का एक किस्सा बताते हुए अख्तर रोमांचित नजर आए. ये दोनों देशों के बीच कराची में खेला जा रहा सीरीज का तीसरा टेस्ट था. अपने आक्रामक स्वभाव के चर्चित अख्तर ने खुलासा किया है कि इस मैच में उनका मकसद तेंदुलकर को चोटिल करने का था न कि उन्हें आउट करने का.
यह भी पढ़ें: ENG vs NZ: जो रूट ने लॉर्ड्स में खेली ऐसी पारी, सौरव गांगुली ने बताया 'सर्वकालीन महान बल्लेबाज'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अख्तर ने कहा, "मैं इसका खुलासा पहली बार कर रहा हूं. मैं जानबूझ कर सचिन को उस टेस्ट मैच में चोट पहुंचाना चाहता था. मैंने ठान लिया था कि मुझे उस टेस्ट में सचिन को किसी भी कीमत पर घायल करना है."
उन्होंने आगे कहा, "इंजमाम मुझे विकेटों के सामने गेंद करने को बोल रहे थे, लेकिन मैं सचिन को घायल करना चाहता था. इसलिए मैंने उनके हेलमेट पर गेंद मारा और मुझे लगा कि उन्हें लग चुकी है. लेकिन जब मैंने वीडियो देखा तो देखा कि सचिन अपना सिर बचाने में कामयाब हो गए थे."
अख्तर ने आगे बताया कि जब वो तेंदुलकर को चोटिल करने की कोशिश कर रहे थे, तब ही पाकिस्तान के एक और तेज तर्रार गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ने अपनी शानदार गेंदबाजी से बाकी के भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर रखा था.
उन्होंने कहा, "मैंने फिर से उन्हें धायल करने की कोशिश की. जबकि दूसरी छोर से आसिफ ने भारतीय बल्लेबाजों ने नाक में दम कर रखा था. मैंने शायद ही किसी को इतनी अच्छी गेंदबाजी करते हुए देखा हो जिस तरह से उस दिन आसिफ ने गेंदबाजी की थी."
ये वही टेस्ट है जिसमें इरफान पठान ने पहले ओवर में सलमान बट, यूनुस खान और मोहम्मद युसूफ को आउट कर अपनी मशहूर हैट्रिक ली थी.
यह भी पढ़ें: "रवि शास्त्री मैच ड्रॉ कराना चाहते थे", आर अश्विन ने Gabba Test को लेकर सुनाया एक दिलचस्प किस्सा
भारत ये मुकाबला 341 रन से हार गया था, जिसकी वजह से तीन मैचों की सीरीज में उसे 1-0 से हार मिली थी. आसिफ ने शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए पहली पारी में चार विकेट और दूसरी पारी में तीन विकेट चटकाए थे.
तेंदुलकर को पहली पारी में अब्दुल रज्जाक ने 23 रन पर आउट किया था, जबकि दूसरी पारी में आसिफ ने सचिन को 26 रन पर अपना शिकार बनाया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं