- हसन अली ने घड़ी पहनकर मारा पोज
- साथी खिलाड़ी शादाब खान ने लिए मजे
- वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे सीरीज 8 जून से खेले जाएंगे
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली ( Hassan Ali) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल पाक तेज गेंदबाज ने चमचमाती नई घड़ी को पहनकर पोज मारते हुए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर की है जिसपर पाकिस्तानी क्रिकेटर शादाब खान (Shadab Khan) ने कमेंट कर मजे लिए हैं. हसन ने नई घड़ी पहनकर पोज देते हुए तस्वीर शेयर की जिसके बाद शादाब ने मजाकिया लहजे से लिखा, 'अच्छी घड़ी है अब हाथ नीचे कर लो.' बता दें कि हसन अली सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. यही कराण है कि उनके द्वारा शेयर किए गए पोस्ट खूब वायरल भी होते हैं. बतौर कप्तान पहले ही टेस्ट में बेन स्टोक्स ने ऐसा कर जीत लिया दिल, नहीं पहनी अपने नाम वाली जर्सी, जानिए क्यों..
दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट टीम अब वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाली है. वनडे सीरीज का आगाज 8 जून से होगा और 12 जून को आखिरी वनडे मैच खेली जाएगी. बता दें कि वनडे सीरीज के सभी मैच मुल्तान में खेले जाने वाले हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में हसन अली और शादाब खान भी खेलते हुए दिखेंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Nice watch ab haath neechay ker lo https://t.co/SQMrQD4FYl
— Shadab Khan (@76Shadabkhan) June 2, 2022
दरअसल वेस्टइंडीज के खिलाफ यह वनडे सीरीज पुनर्निर्धारित सीरीज (West Indies tour of Pakistan, 2021-22) हैं. इससे पहले जब वेस्टइंडीज की टीम पाकिस्तान के दौरे पर आई थी तो 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली थी. जिसमें पाकिस्तान तीनों मैच जीतने में सफल रहा था. बता दें कि कोरोना के मामले आने के बाद सीरीज को बीच में ही रोक दिया गया था. अब रीशेड्यूल सीरीज जून में खेली जाएगी.
वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान की वनडे टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, हारिस रउफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, इमाम-उल-हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी, जाहिद महमूद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं