विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2021

पूर्व दिग्‍गज भारतीय स्पिनर चंद्रशेखर की बिगड़ी तबीयत, अस्‍पताल में कराया गया भर्ती

पूर्व दिग्गज भारतीय स्पिनर भागवत सुब्रमण्य चंद्रशेखर (BS Chandrasekhar) की तबीयत खराब होने की वजह से बैंगलुरू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के प्रवक्ता विनय मृथुंजय्या ने कहा कि वह आईसीयू में हैं और हम अधिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं.

पूर्व दिग्‍गज भारतीय स्पिनर चंद्रशेखर की बिगड़ी तबीयत, अस्‍पताल में कराया गया भर्ती
पूर्व दिग्‍गज भारतीय स्पिनर चंद्रशेखर की बिगड़ी तबीयत, अस्‍पताल में कराया गया भर्ती

पूर्व दिग्गज भारतीय स्पिनर भागवत सुब्रमण्य चंद्रशेखर (BS Chandrasekhar) की तबीयत खराब होने की वजह से बैंगलुरू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के प्रवक्ता विनय मृथुंजय्या ने कहा कि वह आईसीयू में हैं और हम अधिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं. बीएस चंद्रशेखर की पत्नी संध्या ने कहा कि चंद्रशेखर बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती थे. संध्या ने कहा, "वह ठीक थे और मैच देख रही थे उसी दौरान उन्हें बोलने में दिक्कत महसूस हुई जिसके बाद हम उन्हें अस्पताल ले गए. अब वह ठीक हैं और दो दिन घर वापस आ जाएगें. अपने करियर में उन्होंने 58 टेस्‍ट और 1 वनडे मैच खेला है. टेस्ट में चंद्रशेखर ने 242 विकेट तो वहीं 16 बार टेस्ट में 5 विकेट हॉल करने में सफल रहे थे. इसके अलावा उन्होंने एक टेस्ट मैच में 2 बार 10 विकेट चटकाने का कमाल अपने करियर में कर दिखाया है. अपने समय में चंद्रशेखर दुनिया के महान स्पिनर रहे थे. उन्हें गुगली स्टार के नाम से भी जाना जाता था. अपने करियर में खेले एक मात्र वनडे में चंद्रशेखर ने 36 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे. 

AUS vs IND: स्टीव स्मिथ को दिखाकर रोहित शर्मा ने क्रीज पर किया कुछ ऐसा, देखकर कमेंटेटर भी रह गए दंग..देखें Video

भारत ने जब इंग्लैंड के खिलाफ पहली टेस्ट जीत हासिल की थी तो उस टेस्ट मैच में चंद्रशेखर ने कमाल की गेंदबाजी की थी. साल 1971 ओवल में ऐतिहासिक टेस्ट मैच में पूर्व स्पिनर ने 38 रन दे कर 6 विकेट लिए थे, और इंग्लैंड की धरती पर भारत की पहली टेस्ट जीत के हीरो बने थे. 

Aus vs Ind 4Th Test: वॉशिंगटन सुंदर की पारी से करोड़ों फैन हुए खुश, लेकिन पिता एम. सुंदर नहीं

बता दें कि पूर्व दिग्गज भारतीय स्पिनर भागवत सुब्रमण्य चंद्रशेखर (BS Chandrasekhar) एक साथ से पोलियो से ग्रसित थे लेकिन इसके बाद भी उनकी स्पिन गेंदबाजी विरोधी बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पैदा करती थी. 1970 के दशक में चंद्रशेखर, बिशन सिंह बेदी और श्रीनाथ वेंकटराघन ने मिलकर भारत को कई टेस्ट मैच अपनी गेंदबाजी से जीताए थे.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhagwat Chandrasekhar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com