विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2017

ECB ने बेन स्टोक्स और एलेक्स हेल्स को किया सस्पेंड, एशेज खेलने पर भी संशय

इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स के झगड़े का वीडियो वायरल होने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने आज उन्हें सस्पेंड कर दिया है. इस घटना के समय स्टोक्स के साथ रहे एलेक्स हेल्स को भी निलंबित कर दिया गया है.

ECB ने बेन स्टोक्स और एलेक्स हेल्स को किया सस्पेंड, एशेज खेलने पर भी संशय
इंग्लिश क्रिकेटर एलेक्स हेल्स और बेन स्टोक्स.
लंदन: इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स के झगड़े का वीडियो वायरल होने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने आज उन्हें निलंबित कर दिया है. इस घटना के समय स्टोक्स के साथ रहे एलेक्स हेल्स को भी निलंबित कर दिया गया है. ईसीबी के कहा कि दोनों खिलाड़ी पूर्ण वेतन पर रहेंगे और अनुशासनात्मक आयोग के फैसले के बाद कुछ निर्णय लिया जाएगा. अब इन दोनों के एशेज में खेलने पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'झगड़े' का VIDEO आने के बाद बेन स्टोक्स के एशेज में खेलने पर संदेह

ईसीबी ने कहा,  'इस दौरान इन दोनों खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए चयन नहीं होगा. इस वीडियो में स्टोक्स दो लोगों के साथ हाथापाई करते हुए दिख रहे हैं. जिसमें से एक के हाथ में बोतल है. हाथापाई में स्टोक्स के हाथ में चोट लगने के बावजूद भी उन्हें एशेज के लिए जो रूट के नेतृत्व में चुनी गई 16 सदस्यीय टीम का उप कप्तान बनाया गया था.

यह भी पढ़ें : इयोन मोर्गन बोले-बैट, बॉल यहां तक कि फील्डिंग से भी प्रभावित करते हैं बेन स्‍टोक्‍स

इससे पहले ईसीबी ने कहा था कि इस मामले की जांच पुलिस कर रही है, जो सभी मौजूद सबूतों की पड़ताल करेगी और हमें उस प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए. सोमवार को तड़के गिरफ्तार होने के बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज के चौथे मैच से बाहर रहना पड़ा था. हालांकि शाम में उन्हें बिना किसी आरोप के रिहा कर दिया गया था. 

VIDEO: अब मैदान पर की बदसलूकी तो होना पड़ेगा बाहर
टीम के कोच ट्रेवर बेलिस से जब सीरीज के बीच में देर रात तक खिलाड़ियों के बाहर रहने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, सीरीज के बीच में खिलाड़ियों का देर रात तक बाहर रहना गैर पेशेवर था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alex Hales, Ben Stokes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com