विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी नहीं बल्कि दिनेश कार्तिक ने इस भारतीय स्टार को बताया 'वर्ल्ड सुपरपावर ओपनर'

दिनेश कार्तिक ने स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि वे अलग-अलग हालात और अलग-अलग तरह की बॉलिंग के खिलाफ लगातार रन बना रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी नहीं बल्कि दिनेश कार्तिक ने इस भारतीय स्टार को बताया 'वर्ल्ड सुपरपावर ओपनर'
दिनेश कार्तिक ने अभिषेक को बताया 'वर्ल्ड सुपरपावर ओपनर'

पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ़ की है. उन्होंने कहा कि अभिषेक अलग-अलग हालात और अलग-अलग तरह की बॉलिंग के सामने लगातार रन बना रहे हैं और एक "वर्ल्डपरपावर ओपनर" के तौर पर उभरे हैं. रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में अभिषेक ने 30 गेंदों पर 69 रन बनाए, जिसके दम पर भारत ने 223 का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस पारी के दौरान उन्होंने अपने 2000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन भी पूरे किए और गेंदों के लिहाज से इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बने. दिग्गज युवराज सिंह की देखरेख में खेलने वाले अभिषेक ने अलग-अलग देशों और अलग-अलग टीमों के खिलाफ रन बनाए हैं. अभिषेक पावरप्ले के अंदर ही विरोधी टीम से गेम को दूर लेकर चले जाते है और उनकी यह यूएसपी उन्हें सबसे खतरनाक ओपनर बनाती है.

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने अभिषेक की निरंतरता की तारीफ की. इस दौरान उन्होंने अभिषेक का युवराज से सिखने का जिक्र करते हुए क्रिकबज पर कहा,"उन्हें एक ऐसे व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल रहा है जिन्होंने लंबे समय तक दिखाया है कि आप कितने कुशल हो सकते हैं, और जो क्रिकेट बॉल को बहुत अच्छे से हिट करते हैं. अभिषेक शर्मा बेहतरीन खिलाड़ियों से सीख रहे हैं, और आप देख सकते हैं कि वह अपनी पारी को कैसे आगे बढ़ाते हैं." 

कार्तिक ने आगे कहा,"वह जानते हैं कि पावरप्ले एक ऐसा समय है जब आपको ज़्यादा से ज़्यादा बाउंड्री लगाने की कोशिश करनी चाहिए. और उन्होंने एक ऐसा तरीका ढूंढ लिया है जिससे वह सफल हो पा रहे हैं. और दुनिया भर की पिचों और जगहों पर, वह जाकर लगातार गेंदबाजों पर दबाव बना पाते हैं."

दिनेश कार्तिक ने आगे कहा,"अब, जब आप अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी को टीम में आते देखते हैं, तो आपको डर लगता है, आप जानते हैं कि यह वह विकेट है जो हमें जल्दी चाहिए. क्योंकि अगर आप इसे जल्दी नहीं लेते हैं, तो वह बहुत रन बना सकते हैं. इसलिए मुझे यह देखकर अच्छा लगा कि वह एक ओपनर के तौर पर कैसे एक 'वर्ल्ड सुपरपावर' बन गए हैं."

भारत के पूर्व क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बैटिंग कोच ने इस बात पर जोर दिया कि यह ओपनर बड़ी टीमों के खिलाफ और बड़े मैचों में लगातार रन बना पा रहा है, जिससे उन्हें बेहतरीन खिलाड़ियों में गिना जाने लगा है. उन्होंने आगे कहा,"लेकिन अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी के लिए और भी अच्छी बात यह है कि वह बड़ी टीमों और बड़े मैचों में रन बना पा रहे हैं और उसमें निरंतरता भी बनाए हुए हैं, जो अच्छे टी20 क्रिकेटरों के लिए अब तक का सबसे मुश्किल पहलू रहा है. आप हर दिन वह आक्रामक अंदाज कैसे अपनाते हैं, साथ ही जोखिम लेने को तैयार रहते हैं और लगभग हर दो या तीन मैचों में स्कोर करते हैं. और वह ऐसा कर रहे हैं. इसीलिए उन्हें दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक माना जाता है."

कार्तिक ने यह भी बताया कि अभिषेक ने पारी की शुरुआत में आक्रामक होने से पहले ऑफ-स्पिनर रोस्टन चेज के ख़िलाफ थोड़ा समय लिया. उन्होंने आगे बताया,"वह काफी आक्रामक बल्लेबाज हैं. लेकिन उन्होंने अपनी खेल की समझ (गेम सेंस) में भी सुधार किया है. अगर आप देखें कि उन्होंने रोस्टन चेज – जिनका नाम आपने अभी लिया – की गेंदों का सामना कैसे किया. शुरुआती कुछ गेंदों पर उन्होंने बस उन्हें हल्के से खेला और यह समझने की कोशिश की कि पिच कैसा व्यवहार कर रही है. और फिर उन्होंने जबरदस्त आक्रामक खेल दिखाया."

दिनेश कार्तिक ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा,"उनके पास हुनर ​​है, उनके पास बेहतरीन शॉट्स हैं. और अब वह उस स्ट्राइक रेट से लगातार रन बना रहे हैं, जो उन्हें इतना खास बनाता है. अगर वह कुछ समय से टी20 बैटिंग रैंकिंग में टॉप पांच में बने हुए हैं, तो इसकी वजह सिर्फ़ यह है कि वह जोखिम उठाने को तैयार रहते हैं और साथ ही ऐसा लगातार करते हैं. यही बात उन्हें दुनिया के दूसरे खिलाड़ियों से अलग बनाती है."

यह भी पढ़ें: टूटी नाक, बह रहा था खून, सामने थे वकार युनुस, फिर भी सचिन ने नहीं छोड़ी क्रीज, सिद्धू ने सुनाया वो किस्सा

यह भी पढ़ें: तिलक वर्मा का 'सुपर कैच', रिकॉर्ड 'अर्द्धशतक' के साथ बने भारत के नंबर-1 कैचर, 'स्पेशल क्लब' में हुए शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Abhishek Sharma, Cricket, Krishnakumar Dinesh Karthik
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com