विज्ञापन
This Article is From May 16, 2022

DC vs PBKS: अक्षर पटेल की खास उपलब्धि, आईपीएल इतिहास में ऐसे केवल चौथे गेंदबाज बने, नजर अब जडेजा पर

DC vs PBKS: अक्षर पटेल ने दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए सोमवार को दो विकेट चटकाए

DC vs PBKS: अक्षर पटेल की खास उपलब्धि, आईपीएल इतिहास में ऐसे केवल चौथे गेंदबाज बने, नजर अब जडेजा पर
DC vs PBKS: अक्षर पटेल ने विशेष उपलब्धि हासिल की
  • अक्षर पटेल ने पंजाब के खिलाफ लिए दो विकेट
  • आईपीएल में पूरे किए अपने 100 विकेट
  • जल्द ही कई दिग्गजों को पीछे छोड़ेंगे
नई दिल्ली:

जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में सोमवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब को 17 रन से हराकर खुद की प्ले-ऑफ में खेलने की उम्मीदों की जिंदा रखा है. पंजाब के गेंदबाजों ने पहली पाली में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन उसके बल्लेबाजों ने इस पर पानी फेर दिया. उधर दिल्ली के यूं तो सबसे ज्यादा चार विकेट शारदूल ठाकुर ने चटकाए, लेकिन लेफ्टी स्पिनर अक्षर पटेल ने मुकाबले में बहुत ही खास उपलब्धि की. अक्षर पटेल ने पंजाब के  कप्तान मयंक अग्रवाल की जीरो पर डंडी मारी, तो इसी के साथ ही उन्होंने आईपीएल में अपने सौ विकेट पूरे कर लिए. अब अक्षर पटेल के आईपीएल में खेले कुल 121 मैचों में 101 विकेट हो गए हैं. पंजाब के खिलाफ उन्होंने दो विकेट लिए, लेकिन एक और खास बात यह रही कि अक्षर पटेल (Axar Patel) सौ विकेट लेने वाले आईपीएल के इतिहास में सिर्फ चौथे गेंदबाज बन गए हैं. 

यह भी पढ़ें: कुंबले के ट्रंप कार्ड ने दिल्ली के बल्लेबाजों को किया पस्त, बड़े सितारे जमीं पर

अक्षर पटेल के निशाने पर अब जहीर खान और आशीष नेहरा हैं. जहीर खान ने टूर्नामेंट में 102 और फिलहा गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा ने 106 विकेट लिए हैं. और अब वह दिन ज्यादा दूर नहीं है जब अक्षर पटेल इन दोनों से आगे निकल जाएंगे और अगर दिल्ली का सफर किसी तरह इसी टूर्नामेंट में फाइनल तक पहुंचता है, तो यह भी हो सकता है कि वह इन दोनों को पछाड़कर आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले लेफ्टी गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएं. 

यह भी पढ़ें: वॉर्नर की किस्मत ने पहले ही तय कर लिया था उनका 'गोल्डन डक' पर आउट होना, वजह जान उड़ जाएंगे होश

वैसे संयोग की बात यह है कि आईपीएल में अभी तक सौ या इससे ज्यादा विकेट लेने  वाले चारों गेंदबाज भारत के ही हैं. और इनमें सबसे ऊपर मतलब पहली पायदान पर कब्जा टूर्नामेंट से बाहर हो चुके रवींद्र जडेजा का है. रवींद्र जडेजा ने अभी तक 210 मैचों में कुल मिलाकर 132 विकेट  चटकाए हैं. मतलब यह है कि अक्षर पटेल का असल मुकाबला अब रवींद्र जडेजा के साथ है. 

IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Axar Rajeshbhai Patel, Punjab Kings Vs Delhi Capitals 05/16/2022 Kpdd05162022210528, Indian Premier League 2022, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com