विज्ञापन

DC vs CSK: पहले ही सीजन में सैमसन बने चेन्नई की जीत की गारंटी, यह औसत बहुत ही तूफानी, क्या अब भी धोनी की जरूरत

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings: संजू सैमसन ने 52 गेंदों पर 7 चौकों और 6 छक्कों से बिना आउट हुए 87 रन बनाए

DC vs CSK: पहले ही सीजन में सैमसन बने चेन्नई की जीत की गारंटी, यह औसत बहुत ही तूफानी, क्या अब भी धोनी की जरूरत
Delhi Capitals vs Chennai Super Kings:
source: social media

Sanju Samson's blistering half century: पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की अनुपस्थिति में कुछ शुरुआती मैचों की नाकामी के बाद टी20 वर्ल्ड कप के सुपरस्टार और राजस्थान के पूर्व कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) मानो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए जीत की गारंटी बन गए हैं. मंगलवार को दिल्ली के घरेलू अरुण जेटली स्टेडियम में संजू ने दिल्ली (DC vs DC) के खिलाफ तूफानी पारी से जीत को एक तरफा और सहज बना दिया. संजू ने 52  गेंदों पर 7 चौकों और 6 छक्कों से नाबाद रहते हुए चेन्नई को 17.3 ओवरों में ही मैच खत्म कर दिया. युवा कार्तिक शर्मा (नाबाद 41 रन, 4 चौके, 2 छक्कों) ने सैमसन का बढ़िया साथ निभाया, तो मिली जीत के साथ ही उसके प्ले-ऑफ टिकट की उम्मीदें और बढ़ गईं. वहीं, सैमसन का इस सीजन में चेन्नई की जीत का प्रदर्शन भी पंडितों की जुबां पर चढ़ गया. और जिसकी भी इस तूफानी औसत पर नजर जा रही है, वह यही कह रहा है कि सैमसन तो पहले ही सीजन में चेन्नई के लिए जीत की गारंटी बन गए.

यह औसत बहुत ही तूफानी है!

चेन्नई सुपर किंग्स अभी तक के सफर में दस में से पांच मैच हारी है.और सभी हारों में सैमसन टांय-टांय फिस्स साबित हुए. सैमसन चेन्नई की इन हार में 5 मैचों में सिर्फ 8 के औसत से 40 ही रन बना सके. यह बताने के लिए काफी है कि जब सैमसन नहीं चले, तो चेन्नई का क्या हाल हुआ लेकिन जब चेन्नई जीती, तो फिर सैमसन का बल्ला तूफान बन गया.

सैमसन का बल्ला जीत की गारंटी

मगर जिन 5 मैचों में चेन्नई जीती, उन मैचों में सैमसन का बल्ला सामने वाली टीम के बॉलरों पर बुरी तरह चाबुक की तरह चला. इन 5 मैचों में चेन्नई की जीत में सैमसन ने 181 के औसत और 178.32 के स्ट्राइक से 362 रन बनाए. और टी20 में पांच मैचों में 181 का औसत तूफानी औसत से भी आगे हैं. साथ ही यह भी बताने के लिए है सैमसन का चलना चेन्नई की जीत की गारंटी लगभग बन चुकी है. जब-जब सैमसन तूफानी पारी खेलेंगे, वह चेन्नई  को जिताएंगे ही नहीं, बल्कि कहीं आसान बना देंगे. और अब सैमसन की लगातार बेहतर होती जीत ने धोनी को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है. 

क्या अब भी धोनी की जरूरत है CSK को?

चोट या किसी और वजह से पूर्व कप्तान एमएस धोनी पिछले दस मैचों से बाहर हैं. और जो हालात है, उससे लग भी नहीं रहा कि वह आगे के मैचों में खेलेंगे भी. और अब सवाल यह है कि क्या उन्हें अब वास्तव में खेलना भी चाहिए. चेन्नई की टीम अब बिना धोनी के जीतना सीख रही है, संजू सैमसन मैच जिता रहे हैं, युवा विकेटकीपर कार्तिक शर्मा मैच दर  मैच निखर रहे हैं. सुनामी विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल आगे कुछ भी कर सकते हैं. इलेवन में तीन विकेटकीपर खेल रहे हैं. यहां से चेन्नई के फैंस की मुस्कान बढ़ रही है. अब आप ही बताएं कि धोनी आएंगे, तो क्या करेंगे?
 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com