इंडियंस प्रीमियर लीग (IPL 2026) में दिल्ली कैपिटल्स का संघर्ष जारी है. प्ले-ऑफ राउंड के लिए उसके आसार बाकी टीमों की तुलना में कहीं ज्यादा हैं और फिलहाल यह टीम नंबर सात पर है. अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने दिल्ली आज अपने से एक पायदान ऊपर चेन्नई (DC vs CSK) से भिड़ेगी. दिल्ली के बल्लेबाज बेहतर कर रहे हैं, बॉलरों के प्रदर्शन को भी खराब नहीं का जा सकता, लेकिन जो कैचिंग के आंकड़े हैं, वो सभी टीमों में सबसे बदतर हैं. और अगर आज या आगे दिल्ली की कहानी खराब हुई, तो इसकी सबसे बड़ी वजह एक बार को फील्डिंग ही बनेगी. ऐसा अगर हम कह रहे हैं, तो इसकी वजह हैं उसकी कैचिंग, जो सभी टीमों में सबसे ज्यादा खराब है.
टीम क्षमता (%) कैच के मौके पकड़े गए
कोलकाता 90.7 43 39
राजस्थान 86.9 46 40
बेंगलुरु 86.2 51 44
लखनऊ 85.7 42 36
गुजरात 78.9 57 45
हैदराबाद 74.2 49 32
पंजाब 73.6 38 28
दिल्ली 65.2 46 30
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं