भुवनेश्वर कुमार ने अपनी बचपन की दोस्त नूपुर से शादी की.
मेरठ:
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अपने बचपन की मित्र नूपुर नागर संग शादी के बंधन में बंध गए. दिल्ली रोड स्थित होटल ब्रावुरा में आयोजित शादी समारोह में क्रिकेट जगत से जुड़े लोगों के साथ तमाम हस्तियां इस मौके पर मौजूद थीं.
इससे पहले आज सुबह गंगानगर स्थित आवास से भुवनेश्वर की घुड़चढ़ी शुरू हुई. इसमें पारिवार के लोग, रिश्तेदार और कुछ खास नजदीकी लोग शामिल हुए. घुड़चढ़ी में भुवनेश्वर के पिता किरनपाल सिंह, बहन रेखा अघाना और मां समेत अन्य रिश्तेदार जमकर थिरके. इसके बाद भुवनेश्वर वरमाला के लिए दिल्ली रोड स्थित होटल पहुंचे.सुबह 11 बजे रस्मों की शुरुआत हुई.
VIDEO : चोट से उबरकर प्रो-स्पोर्ट्स से जुड़े जहीर
भुवनेश्वर कोलकाता से आई सुनहले रंग की शेरवानी और कुमकुम रंग का सेहरा पहने हुए थे. नूपुर भी मोतियों से जड़े लाल-सुनहरे और हरे रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं. भुवनेश्वर ने वरमाला के लिए स्टेज पर चढ़ते हुए दुल्हन की मदद की और दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई. इसके बाद सात फेरों की रस्म पूरी हुई.
यह भी पढ़ें : पूर्व क्रिकेटर जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने किया विवाह, रिसेप्शन 27 नवंबर को
इससे पहले आज सुबह गंगानगर स्थित आवास से भुवनेश्वर की घुड़चढ़ी शुरू हुई. इसमें पारिवार के लोग, रिश्तेदार और कुछ खास नजदीकी लोग शामिल हुए. घुड़चढ़ी में भुवनेश्वर के पिता किरनपाल सिंह, बहन रेखा अघाना और मां समेत अन्य रिश्तेदार जमकर थिरके. इसके बाद भुवनेश्वर वरमाला के लिए दिल्ली रोड स्थित होटल पहुंचे.सुबह 11 बजे रस्मों की शुरुआत हुई.
VIDEO : चोट से उबरकर प्रो-स्पोर्ट्स से जुड़े जहीर
भुवनेश्वर कोलकाता से आई सुनहले रंग की शेरवानी और कुमकुम रंग का सेहरा पहने हुए थे. नूपुर भी मोतियों से जड़े लाल-सुनहरे और हरे रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं. भुवनेश्वर ने वरमाला के लिए स्टेज पर चढ़ते हुए दुल्हन की मदद की और दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई. इसके बाद सात फेरों की रस्म पूरी हुई.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bhuvneshwar Kumar