भारत और पाकिस्तान के फैंस हमेशा ही इन दोनों देशों के बीच रेड बॉल क्रिकेट देखना चाहते हैं. फैंस के लिए कुछ हद तक उस समय रोमांचक माहौल बन गया था जब भारत के चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी ( Shaheen Shah Afridi) काउंटी क्रिकेट में आमने-सामने थे.
Wow, Pujara uppercuts Afridi for Six ????#CountyCricket pic.twitter.com/jXOCc4NOQV
— Daya sagar (@DayaSagar95) May 7, 2022
यह पढ़ें- अमित शाह के साथ डिनर के बाद ममता बनर्जी के बारे में आया BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का बयान
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शाहीन शाह अफरीदी के खिलाफ टी20 वर्ल्डकप में भारतीय बल्लेबाज काफी असहज महसूस कर रहे थे लेकिन काउंटी में ससेक्स के लिए खेलते चेतेश्वर पुजारा की बल्लेबाजी देखने के बाद ऐसा लगता है कि उनको शाहीन अफरीदी की गेंदों को खेलने में कोई भी दिक्कत नहीं है. काउंटी के एक मैच में चेतेश्वर पुजारा की बाउंसर गेंद पर अपर कट शॉट पर छक्का लगाया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें- IPL 2022: पूर्व चीफ सेलेक्टर ने बतायी वजहें कि क्यों उमरान मलिक को जल्दबाजी में भारतीय टीम में जगह नहीं देनी चाहिए
अफरीदी अपना दूसरा ही ओवर लेकर गेंदबाजी करने के लिए आए थे. पुजारा के सामने पहले गेंद नो बॉल हो गई थी इसके बाद दो डॉट गेंद आई, तीसरी पटकी हुई गेंद पर पुजारा ने धावा बोल दिया और अपरकट शॉट खेलकर गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर भेज दिया. सोशल मीडिया पर काफी तरह की बातें लिखी जा रही है कि जो काम करने के लिए मोहम्मद रिजवान ने 10 ओवर लिए उसके लिए पुजारा ने 10 गेंद भी नहीं ली.
Che Pujara hits Shaheen Afridi for Four !!! #CountyChampionship #IPL2022 pic.twitter.com/xfcRENSnOj
— Kri (@KrishK74) May 7, 2022
खबर लिखे जाने तक पुजारा अफरीदी की गेंदबाजी के सामने एक छक्का और एक चौका लगा चुके थे. मैच की बात करें तो ससेक्स और मिडिलसेक्स के बीच खेले जा रहे इस मैच के तीसरे दिन की सुबह ससेक्स के पास 69 रनों की बढ़त है. हालांकि इसी मैच की पिछली पारी में पुजारा कुछ खास नहीं कर सके थे और सिर्फ 10 गेंदों में 16 रन पर आउट हो गए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं