विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2021

IPL ऑक्शन में 7 साल के बाद बिके चेतेश्वर पुजारा, तो फ्रेंचाइजियों ने बजाई ताली..देखें Video

IPL 2021: चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को आखिरकार खेलने का मौका मिलेगा. सीएसके (Chennai Super Kings) ने पुजारा को 50 लाख की बेस प्राइस में खरीदकर अपने टीम में शामिल किया है. बता दें कि 7 साल के बाद पुजारा को आईपीएल ऑक्शन (IPl 2021 Auction) में बिके हैं

IPL ऑक्शन में 7 साल के बाद बिके चेतेश्वर पुजारा, तो फ्रेंचाइजियों ने बजाई ताली..देखें Video
IPL 2021: ऑक्शन में पुजारा को सीएसके ने खरीदा

IPL 2021: चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को आखिरकार खेलने का मौका मिलेगा. सीएसके (Chennai Super Kings) ने पुजारा को 50 लाख की बेस प्राइस में खरीदकर अपने टीम में शामिल किया है. बता दें कि 7 साल के बाद पुजारा को आईपीएल ऑक्शन (IPl 2021 Auction) में बिके हैं. इससे पहले टेस्ट दिग्गज पुजारा  2014 में बिके थे. साल 2014 में पुजारा किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेले थे. बता दें कि जब सीएसके ने पुजारा को शामिल किया तो दूसरे फ्रेंचाइजियों ने तालियों के साथ इसका अभिवादन किया.

IPL 2021 ऑक्शन में शाहरूख खान के बेटे आर्यन और अपनी बेटी को देखकर जूही चावला ने किया रिएक्ट बोलीं- केकेआर किड्स..

पुजारा ने कई बार इच्छा जता चुके हैं कि वो आईपीएल खेलना चाहते थे. ऐसे में इस बार पुजारा आईपीएल में सीएसके की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे. सोशल मीडिया पर एक बार फिर फैन्स धोनी की तारीफ कर रहे हैं. लोगों का मानना है कि धोनी के कहने पर ही पुजारा को टीम ने खरीदा होगा.

IPL 2021: कृष्णप्पा गौतम IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर बने, शाहरूख खान भी हुए मालामाल

बता दें कि पुजारा ने हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर शानदार परफॉर्मेंस किया था. अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने फैन्स का दिल जीत लिया था. इस समय पुजारा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं. वैसे पुजारा ने अपने आईपीएल करियर में 30 मैच खेले हैं और 390 रन बनाए हैं.

VIDEO:  कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nipun Dananjaya Perera, Cheteshwar Arvind Pujara, Indian Premier League 2021, Chennai Super Kings, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com