Brendon McCullum on Ben Stokes: पांच मैच की टेस्ट सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर चुकी टीम इंडिया ने इंग्लैंड टीम को टेंशन में डाल दिया है. तीसरे टेस्ट में रिकॉर्ड हार के बाद इंग्लैंड टीम के 'बैजबॉल क्रिकेट' को लेकर लगातार चर्चा हो रही है की क्या इंग्लैंड रांची टेस्ट में अपने रणनीति में कुछ बदलाव करेगी या नहीं अब इसे लेकर कोच मैकुलम का बयान पहले ही सामने आ चुका है, ब्रेंडन मैकुलम ने टीम इंडिया क खिलाफ चौथे टेस्ट को लेकर पहले ही बड़ा ऐलान कर दिया है. इस बीच कप्तान स्टोक्स ने इशारों में बड़ी बात करग
स्टोक्स ने अपनी गेंदबाज़ी को लेकर कहा
जी हां जब उनसे उनकी गेंदबाज़ी के बारे में पूछा गया तो इंग्लिश कप्तान ने अपनी राय दी और कहा, "मैं हां नहीं कह रहा हूं, मैं ना नहीं कह रहा हूं. मैं ज्यादातर चीजों के बारे में हमेशा बहुत आशावादी रहता हूं. यह मेडिकल टीम के साथ एक अधिक विस्तृत बातचीत होगी कि मैंने कितना कार्यभार संभाला है ताकि मुझे कोई बड़ा जोखिम न लेना पड़ सके". स्टोक्स ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, " मैं यहां अभ्यास के दौरान 100 प्रतिशत गेंदबाजी करने में कामयाब रहा हूं, जिससे मुझे काफी अच्छा महसूस हुआ है. मुझे लगा कि मैं मैच के दौरान गेंदबाजी कर सकता था लेकिन बिना सलाह के साथ ऐसा करना मेरी बेवकूफी होत."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्टोक्स की गेंदबाज़ी पर कोच मैकुलम ने कहा
मैकुलम ने सोमवार को ईएसपीएन क्रिकइन्फो के हवाले से कहा, "ठीक है, यह अच्छा है कि वह वास्तव में उस स्थिति में पहुंच रहे हैं जहां उसे लगता है कि वह गेंदबाजी कर सकता है."
"लेकिन बेन वास्तव में चतुर भी है. वह तब तक गेंदबाजी नहीं करेगा जब तक उसे नहीं लगता कि वह सही रूप से गेंदबाजी करने में सक्षम है. समस्या यह होगी कि वह एक जादू में फंसना शुरू कर देगा और फिर वह उस जादू से बाहर नहीं निकल पाएगा. इसलिए हम देखेंगे कि क्या सामने आता है. मैकुलम ने कहा, "अगर वह अपने दांतों के बीच में है, तो आइए देखें कि खतरा कहां है और उसे इससे दूर खींचने की कोशिश करें। लेकिन यह एक अच्छा संकेत है।"
बेन स्टोक्स ने संकेत दिए हैं कि चौथे टेस्ट मैच में वो गेंदबाजी कर सकते हैं. बता दें कि तीन टेस्ट मैचों में स्टोक्स ने गेंदबाजी नहीं की है. दरअसल, स्टोक्स पिछले साल अपने घुटने के ऑपरेशन से उबर रहे हैं और एक गेंदबाज के रूप में उनकी अनुपस्थिति इंग्लैंड को अब महसूस होने लगी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं