विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2020

इन खास मैचों के लिए सौरव गांगुली ने एशियन इलेवन के लिए भेजे इन भारतीय खिलाड़ियों के नाम

बीसीसीआई के सहायक सचिव जयेश जॉर्ज ने साफ कर दिया था कि इस मैच के लिए पाकिस्तान के खिलाड़ियों को आमंत्रण नहीं भेजा गया है.

इन खास मैचों के लिए सौरव गांगुली ने एशियन इलेवन के लिए भेजे इन भारतीय खिलाड़ियों के नाम
सौरव गांगुली की फाइल फोटो
नई दिल्ली:

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी, BCB) को एशिया एकादश टीम के लिए चुनिंदा खिलाड़ियों के नाम भेज दिए हैं. ध्यान दिला दें कि बांग्लादेश अपने संस्थापक शेख मुजीबर रहमान की 100वीं वर्षगांठ पर एशिया एकादश और विश्व एकादश के बीच ढाका में शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में दो टी-20 मैच करा रही है जो 18 और 21 मार्च को खेले जाएंगे.मामले से जुड़े सूत्र ने कहा कि गांगुली (Sourav Ganguly) ने खिलाड़ियों की उपलब्धता को देखने के बाद ही बीसीबी को नाम भेजे हैं.

यह भी पढ़ें:  पूनम के जादुई स्पेल ने ऑस्ट्रेलिया को किया पस्त, भारत का टी20 वर्ल्ड कप में शानदार आगाज

शुरुआत में कुछ शक था कि कौन से खिलाड़ी इसमें खेलेंगे क्योंकि उपमहाद्वीप का हिस्सा होने के नाते पाकिस्तान के खिलाड़ी भी टीम में खेलेंगे और इस समय भारत-पाकिस्तान के रिश्ते ठीक नहीं हैं. लेकिन अब साफ हो गया है कि  कोहली, शमी, धवन और कुलदीप एशिया एकादश की टीम को प्रतिनिधित्व करेंगे. नामों को भेजे हुए कुछ समय हो चुका है क्योंकि बांग्लादेश बोर्ड को टीम तैयार करने के लिए बीसीसीआई से खिलाड़ियों की सूची चाहिए थी" 

यह भी पढ़ें:  टीम इंड‍िया के स्‍प‍िन गेंदबाज रहे प्रज्ञान ओझा ने क्र‍िकेट के सभी फॉर्मेट से ल‍िया संन्‍यास..

बीसीसीआई के सहायक सचिव जयेश जॉर्ज ने साफ कर दिया था कि इस मैच के लिए पाकिस्तान के खिलाड़ियों को आमंत्रण नहीं भेजा गया है. उन्होंने कहा था, "हमें जो पता चला है वो यह है कि एशिया एकादश में कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं होगा. यही संदेश है." पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने हालांकि कहा था कि यह बीसीबी द्वारा पीसीबी के ऊपर बीसीसीआई को तरजीह देने की बात नहीं है. 

VIDEO:  पिंक बॉल बनने की पूरी कहानी जानिए, स्पेशल स्टोरी. 

पीसीबी ने कहा था कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने ही इस मैच से अपने आप को दूर रखा है क्योंकि वह पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में व्यस्त रहेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sourav Ganguly, India, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com