विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2017

बॉलीवुड ने हरमनप्रीत कौर को दी बधाई, जानिए शाहरुख, अमिताभ बच्‍चन सहित किसने क्‍या कहा

अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान सहित बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने महिला वर्ल्‍डकप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली भारतीय टीम की जीत को सराहा है.

बॉलीवुड ने हरमनप्रीत कौर को दी बधाई,  जानिए शाहरुख, अमिताभ बच्‍चन सहित किसने क्‍या कहा
शाहरुख ने संदेश में लिखा, भारतीय टीम अब इस टूर्नामेंट को जीत लो (फाइल फोटो)
अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान सहित बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने आईसीसी महिला वर्ल्‍डकप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत को सराहा है. हरमनप्रीत की धुआंधार पारी के दम पर भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया को गुरुवार को डर्बी में खेले गए सेमीफाइनल मैच में 36 रनों से हरा दिया. भारतीय टीम का सामना खिताबी मुकाबले में रविवार को लंदन के द लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड से होगा. इस टूर्नामेंट में दूसरी बार महिला क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंची है. इससे पहले 2005 में टीम खिताबी मुकाबले तक का रास्ता तय कर पाई थी. हालांकि, उसे आस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था.

यह भी पढ़ें
शाबाश शाहरुख... विदेश में जाकर भी अपनी इस लत पर ऐसे रख रहे हैं काबू

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए अमिताभ बच्‍चन ने कहा, "बधाई हो. महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया है. शुभकामनाएं." शाहरुख ने अपने बधाई संदेश में लिखा, "शानदार हरमनप्रीत. इस टूर्नामेंट को जीत लो भारतीय टीम."
फिल्‍म स्‍टार अनिल कपूर ने कहा, "आईसीसी महिला विश्व कप.. ('मुबारकां' के) प्रचार के बीच भारत-आस्ट्रेलिया का मैच देखा. शानदार. आगे बढ़ो महिला टीम. शानदार पारी हरमनप्रीत."
सोनू सूद ने कहा, "बेहतरीन हरमनप्रीत पर गर्व है. ऐसे ही चमकते रहें." गौतम रोडे ने अपने एक संदेश में कहा, "शानदार खेल दिखाया. हमारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर गर्व है. बेहतरीन जीत. अब लॉर्ड्स में भारतीय टीम फाइनल खेलेगी." (आईएएनएस से इनपुट)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Anil Kapoor, Amitabh Bachchan, Harmanpreet Kaur, Women's World Cup, Indian Team
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com