विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2020

बेन स्टोक्स को लेकर हुआ खुलासा, वर्ल्डकप सुपरओवर से पहले 'सिगरेट' पीने चले गए थे

इंग्लैंड की विश्व कप (World Cup 2019) जीत से संबंधित एक नयी किताब में बताया गया है कि स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में सुपर ओवर से पहले खुद को तनावमुक्त करने के लिये ‘सिगरेट ब्रेक’ लिया था

बेन स्टोक्स को लेकर हुआ खुलासा, वर्ल्डकप सुपरओवर से पहले 'सिगरेट' पीने चले गए थे
सुपरओवर से पहले बेन स्टोक्स ने सिगरेट पी थी
  • वर्ल्डकप 2019 फाइनल सुपरओवर से पहले बेन स्टोक्स ने सिगरेट पी थी
  • वर्ल्डकप 2019 फाइनल में बेन स्टोक्स ने अपने परफॉर्मेंस से किया था कमाल
  • पहली बार इंग्लैंड की टीम बनी थी विश्व चैंपियन
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

इंग्लैंड की विश्व कप (World Cup 2019) जीत से संबंधित एक नयी किताब में बताया गया है कि स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में सुपर ओवर से पहले खुद को तनावमुक्त करने के लिये ‘सिगरेट ब्रेक' लिया था. इंग्लैंड ने ठीक एक साल पहले न्यूजीलैंड को विवादास्पद बाउंड्री की गिनती के आधार पर हराकर पहली बार विश्व कप जीता था. फाइनल मैच टाई रहा था और इसके बाद सुपर ओवर (Super Over) भी बराबरी पर छूटा था. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के एक साल पूरे होने पर एक किताब ‘''मॉर्गन मेन: द इनसाइड स्टोरी ऑफ़ इंग्लैंड राइज़ ऑफ़ क्रिकेट वर्ल्ड कप ह्यूमिलीऐशन टु ग्लोरी' में खुलासा किया गया है कि लार्ड्स में उस दिन स्टोक्स कैसे दबाव में थे. निक हॉल्ट और स्टीव जेम्स द्वारा लिखी गयी किताब के कुछ अंश स्टफ.सीओ.एनजेड में प्रकाशित हुए हैं जिसके अनुसार, ‘‘सुपर ओवर से पहले 27,000 हजार दर्शकों से भरे स्टेडियम में और हर तरफ लगी कैमरों की नजर के बीच एकांत ढूंढना मुश्किल था.

इसमें कहा गया है, ‘‘लेकिन बेन स्टोक्स कई बार लार्ड्स में खेल चुका था और इसके चप्पे चप्पे से वाकिफ था. जब इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम में तनाव कम करने की कोशिश कर रहे थे और रणनीति तैयार करने में लगे थे तो तब स्टोक्स ने अपने लिये शांति के कुछ पल निकाले. '' किताब के अनुसार, ‘‘वह धूल और पसीने से लथपथ था. उसने तनाव भरे क्षणों में दो घंटे 27 मिनट तक बल्लेबाजी की थी.

स्टोक्स ने क्या किया, वह वापस इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम में गया और शॉवर लेने के लिये चला गया. वहां उसने सिगरेट जलायी और कुछ मिनट शांति से बिताये. '' स्टोक्स को उनकी नाबाद 84 रन की पारी के लिये मैन आफ द मैच चुना गया. उन्होंने सुपर ओवर में भी आठ रन बनाये थे जिससे इंग्लैंड यादगार जीत दर्ज करने में सफल रहा.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com