ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने क्रिकेट बोर्ड से ऑस्ट्रेलियन कप्तान स्टीव स्मिथ को हटाने को कहा .
- ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने कप्तान स्टीव स्मिथ को हटाने को कहा.
- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जांच के आदेश दिए थे.
- प्रधानमंत्री टर्नबुल ने इस घटना को निराशाजनक बताया है.
नई दिल्ली:
केपटाउन टेस्ट में हुए बॉल टैंपरिंग मामले के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ को कप्तान के पद से हटा दिया गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम के उप-कप्तान डेविड वॉर्नर पर भी गाज गिराई है. उन्हें भी उप-कप्तान पद से हटा दिया गया है. अब स्टीव स्मिथ की जगह टिम पेन ऑस्ट्रेलिया टीम के नए कप्तान होंगे. बता दें, स्टीव स्मिथ को सिर्फ कप्तानी से हटाया गया है. लेकिन वो केपटाउन टेस्ट खेलते दिखेंगे.
प्रधानमंत्री टर्नबुल ने इस घटना को निराशाजनक बताया है. राजस्थान रॉयल्स भी स्मिथ को कप्तान बनाये रखने के बारे में सोच रही है. राजस्थान रॉयल्स से जुड़े बड़े खिलाड़ियों का मानना है कि बहुत मुमकिन है की यहां से भी स्मिथ की कप्तानी जाएगी. इस बारे में टीम मैनेजमेंट आखरी फैसला कुछ दिन में लेगी.
VIDEO: बॉल से छेड़छाड़ करते हुए कैमरे पर पकड़ाया ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी, कोच ने देखा तो यूं घबराया
आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज कैमरन बैनक्राफ्ट और कप्तान स्टीव स्मिथ ने स्वीकार किया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां तीसरे टेस्ट मैच के दौरान उन्होंने गेंद से छेड़खानी की. बैनक्राफ्ट को टेलीविजन कैमरों ने गेंद पर कुछ पीली चीज लगाते हुए पकड़ा था.
आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बैनक्राफ्ट और कप्तान स्मिथ ने स्वीकारा- गेंद से की गई छेड़खानी
कैमरन बैनक्राफ्ट ने बाद में कहा, ‘‘मैं गलत समय पर गलत जगह पर खड़ा था. मैं यहां (संवाददाता सम्मेलन में) आना चाहता था क्योंकि मैं अपने कृत्य के लिए जवाबदेह होना चाहता हूं.’’ स्मिथ ने कहा, ‘‘नेतृत्व समूह इसके बारे में जानता था. हमें अपने कृत्य पर बहुत खेद है.’’ उन्होंने हालांकि कहा कि वह कप्तान पद से इस्तीफा नहीं देंगे.
SA VS AUS: दर्शक से भिड़ गए डेविड वॉर्नर, इस वजह से खोया आपा
अंपायर निजेल लांग और रिचर्ड इलिंगवर्थ ने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के 43वें ओवर के दौरान बैनक्राफ्ट से बात की. कवर पर क्षेत्ररक्षण करते समय उनके हाथ में कोई चीज देखी गई जिसके बाद अंपायरों ने उनसे बात की. अंपायरों के पास जाने से पहले बैनक्राफ्ट को अपने अंत:वस्त्र में छोटी सी पीली चीज रखते हुए देखा गया. जब अंपायर उनसे बात करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने पैंट की जेब में हाथ डालकर दिखाया और यह भिन्न वस्तु थे. वह धूप के चश्मे को साफ करने के लिए मुलायम कपड़े जैसा लग रहा था.

The fear in Lehman’s eyes... #balltampering pic.twitter.com/veK9O7spl0
— Jason Knight (@JasonAKnight) March 24, 2018
कैमरन बैनक्राफ्ट ने बाद में कहा, ‘‘मैं गलत समय पर गलत जगह पर खड़ा था. मैं यहां (संवाददाता सम्मेलन में) आना चाहता था क्योंकि मैं अपने कृत्य के लिए जवाबदेह होना चाहता हूं.’’ स्मिथ ने कहा, ‘‘नेतृत्व समूह इसके बारे में जानता था. हमें अपने कृत्य पर बहुत खेद है.’’ उन्होंने हालांकि कहा कि वह कप्तान पद से इस्तीफा नहीं देंगे.
SA VS AUS: दर्शक से भिड़ गए डेविड वॉर्नर, इस वजह से खोया आपा
अंपायर निजेल लांग और रिचर्ड इलिंगवर्थ ने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के 43वें ओवर के दौरान बैनक्राफ्ट से बात की. कवर पर क्षेत्ररक्षण करते समय उनके हाथ में कोई चीज देखी गई जिसके बाद अंपायरों ने उनसे बात की. अंपायरों के पास जाने से पहले बैनक्राफ्ट को अपने अंत:वस्त्र में छोटी सी पीली चीज रखते हुए देखा गया. जब अंपायर उनसे बात करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने पैंट की जेब में हाथ डालकर दिखाया और यह भिन्न वस्तु थे. वह धूप के चश्मे को साफ करने के लिए मुलायम कपड़े जैसा लग रहा था.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Steven Smith, Australian Captain Steven Smith, Australian Government, Ball Tampering