स्टीव स्मिथ ने बेसबॉल खेलते हुए अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) और ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीए ने अपने क्रिकेटरों के लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) में दस्तखत करने के लिए 30 जून की डेडलाइन रखी है, लेकिन ज्यादातर क्रिकेटर इसे अपने हितों पर कुठाराघात मानते हुए स्वीकार करने के मूड में नहीं हैं. ऑस्ट्रेलिया के धमाकेदार ओपनर डेविड वॉर्नर ने तो यह बयान तक जारी कर दिया था कि 30 जून के बाद वह 'बेरोजगार' हो जाएंगे. मतलब साफ है कि मौजूदा स्वरूप के एमओयू पर वॉर्नर सहित ज्यादातर क्रिकेटर हस्ताक्षर करने के मूड में नहीं हैं. ऐसे में संभव है कि ये ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम से खेलते हुए न दिखें.
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के भविष्य पर मंडरा रहे इस अनिश्चितता के दौर के बीच टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ को बुधवार को क्रिकेट से मिलते-जुलते खेल बेसबॉल पर हाथ आजमाते हुए देखा गया. स्मिथ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो जारी करते हुए कैप्शन दिया है, 'बैटिंग प्रैक्टिस इन न्यूयार्क #switchhitter.'
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नए प्रस्ताव को स्वीकार न करने की स्थिति में अनुबंधित खिलाड़ियों को इस माह के आखिर में खत्म हो रही डील के बाद भुगतान नहीं करने की धमकी दी है. संस्था ने 20 वर्ष के बाद राजस्व हिस्सेदारी (Revenue sharing) के प्रावधान को खत्म करने की तैयारी कर ली है. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन इस प्रावधान को जारी रखने के पक्ष में है.
शुक्रवार को एसीए ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के संशोधित वेतनमान के प्रस्ताव को खारिज कर दिया. अपने बयान में इसने कहा कि दोनों संस्थाएं इस मसले पर एकमत नहीं हो पाई हैं. ऐसे में खिलाड़ियों के सामने मुश्किल स्थिति है. उन्हें 30 जून की डेडलाइन तक एमओयू पर दस्तखत करने होंगे, अन्यथा उन्हें भुगतान नहीं किया जाएगा. गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया टीम को अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज खेलनी है. इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर नवंबर से जनवरी के बीच एशेज का भी आयोजन होना है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Australian Cricketers, Cricket Australia, Australian Cricketers Association, Steve Smith, Baseball, Unemployment, MoU