विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2020

राशिद खान की मां का निधन, Tweet कर क्रिकेटर ने कहा- 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा..'

अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) की मां का निधन हो गया है. राशिद ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.

राशिद खान की मां का निधन, Tweet कर क्रिकेटर ने कहा- 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा..'
क्रिकेटर राशिद खान की मां का निधन
  • राशिद खान की मां का निधन
  • ट्वीट कर फैन्स को दी इसकी जानकारी
  • काफी समय से राशिद खान की मांं बीमार थी

अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) की मां का निधन हो गया है. राशिद ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. दिग्गज स्पिनर ने अपने ट्वीट में अपनी मां को याद किया और लिखा है कि आप अब मेरे साथ नहीं हो, मैं आपको हमेशा मिस करूंगा. राशिद खान के इस ट्वीट के बाद क्रिकेटरों उन्हें सांत्वना देते हुए ट्वीट किए हैं. राशिद ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, मां आप मेरा घर थे, मेरा पास घर नहीं था लेकिन आप थे. मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूं कि अब आप मेरे साथ नहीं हैं. मैं आपको हमेशा मिस करूंगा. 'रेस्ट इन पीस'.. राशिद के ट्वीट पर पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद और मोहम्मद आमिर ने ट्वीट कर उनको सांत्वना दी है.

भारत के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने राशिद के मां के निधर पर ट्वीट किया और उनके प्रति सहानुभूति और श्रद्धांजलि अर्पित की है. गौरतलब है कि 12 जून को राशिद ने एक ट्वीट किया थी जिसमें उन्होंने अपनी मां के बारे में लिखा था कि उनकी मां बीमार है. राशिद ने सभी फैन्स से दुआ करने के लिए कहा था. 

बता दें कि राशिद आईपीएल (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से खेलेत हैं. अबतक आईपीएल में राशिद ने 46 मैच खेले हैं और 55 विकेट लेने में सफल रहे हैं. आईपीएल में राशिद (Rashid Khan) हैदराबाद टीम के अहम गेंदबाज साबित हुए हैं.

इंटरनेशनल करियर में राशिद ने अबतक 4 टेस्ट मैच में 23 विकेट झटके हैं. वनडे में उनके नाम 133 विकेट दर्ज है तो वहीं टी-20 इंटरनेशनल में राशिद ने 89 विकेट चटकाए हैं. टी-20 इंटरनेशनल में राशिद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज हैं. इस मामले में पहले नंबर पर लसिथ मलिंगा हैं जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में कुल 107 विकेट चटकाए हैं.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashid Khan, Virat Kohli, Sunrisers Hyderabad, Indian Premier League 2020, Afghanistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com