विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने टी-20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा अनोखा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

भारत को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. कैरेबियाई टीम ने भारत से मिले 250 रनों के लक्ष्य को 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से चेज कर लिया . 

अभिषेक शर्मा ने टी-20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा अनोखा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

भले ही दूसरे टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा 12 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए लेकिन अपनी पारी के दौरान अभिषेक ने 2 चौके और 1 छक्का लगाने में सफलता हासिल की. अभिषेक ने भारत की पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद जो अकील होसेन ने की थी. उसपर छक्का लगाकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अभिषेक शर्मा और टी20 इंटरनेशनल में पहले ओवर में  सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 

अभिषेक ने टी-20 इंटरनेशनल में पहले ओवर के दौरान अबतक कुल 14 छक्के लगाने में सफलता हासिल कर ली है. अभिषेक के बाद दूसरे नंबर पर पॉल स्टर्लिंग हैं जिन्होंने 13 छक्के पहले ओवर में लगाए हैं. तीसरे नंबर पर इविन लुईस हैं, लुईस ने पहले ओवर के दौरान 13 छक्के लगाने में सफलता हासिल की है. इसके बाद रोहित शर्मा और मार्टिन गप्टिल का नाम है. दोनों बैटरों ने पहले ओवर के दौरान 12-12 छक्के लगाने का कमाल कर दिखाया है. 

T20I में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के (फ़ुल-मेंबर टीमें)

  • 14 - अभिषेक शर्मा
  •  13 - पॉल स्टर्लिंग
  •  13 - एविन लुईस
  • 12 - रोहित शर्मा
  • 12 - मार्टिन गप्टिल)

भारत को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. कैरेबियाई टीम ने भारत से मिले 250 रनों के लक्ष्य को 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से चेज कर लिया . 

रदरफोर्ड और होप का धमाका

रदरफोर्ड और होप ने मिलकर 54 गेंदों में 120 रनों की साझेदारी निभाई. रदरफोर्ड ने 37 गेंदों में 7 चौके और सात गगनचुंबी छक्कों की मदद से 84 रनों की आतिशी पारी खेली। रदरफोर्ड के आउट होने के बाद भी कप्तान होप एक छोर पर डटे रहे और उन्हें रोमारियो शेफर्ड के रूप में एक और अच्छा जोड़ीदार मिला.दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 26 गेंदों में 74 रनों की अटूट साझेदारी निभाई. होप ने शतकीय पारी खेली. वेस्टइंडीज के कप्तान 45 गेंदों में 102 रन बनाकर नाबाद रहे.  वहीं, शेफर्ड 13 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद रहे.भारत की ओर से गेंदबाजी में मयंक यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके.

यह भी पढ़ें | गौतम गंभीर की कोचिंग स्टाइल पर भड़के शेन वॉटसन, बोले- यही रणनीति है भारत की अस्थिर परफॉर्मेंस का अहम कारण

यह भी पढ़ें | 250 रन भी नहीं बचा सके हम, शर्मनाक हार के बाद गौतम गंभीर का फूटा गुस्सा, बोले- अब उनका करियर दांव पर

यह भी पढ़ें | संजू सैमसन नंबर 1, रोहित शर्मा टॉप 5 में, धोनी के गढ़ में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दुनिया का टॉप 5 बल्लेबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Sharma, India Vs West Indies 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com