विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2020

दिल्ली के हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टरों की भूख हड़ताल समाप्त

उत्तरी दिल्ली के महापौर जयप्रकाश ने डॉक्टरों को जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल खत्म करवाई

दिल्ली के हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टरों की भूख हड़ताल समाप्त
दिल्ली के हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त कर दी है (फाइल फोटो).
नई दिल्ली:

उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने बुधवार को जूस पिलाकर हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टरों की भूख हड़ताल खत्म करवा दी. इस अवसर पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थाई समिति के अध्यक्ष श्री छैल बिहारी गोस्वामी उपस्थित थे. 

महापौर जय प्रकाश ने कहा कि हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे थे. उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा सभी डॉक्टरों का सितंबर माह तक का वेतन जारी कर दिया गया था. आज उन्होंने डॉक्टरों को जूस पिलाकर उनकी हड़ताल खत्म करवाई. 

उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन देने के लिए सभी प्रकार के प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का समाज में महत्वपूर्ण योगदान है और उनकी सेवाओं की आवश्यकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hunger Strike Ends, Doctors, Hindu Rao Hospital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com