विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2017

ओडिशा में स्वाइन फ्लू से 8 लोगों की मौत, डेंगू के मामले भी आए सामने

ओडिशा में स्वाइन फ्लू के कारण अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि राज्य में 103 लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं.

Also Read in
ओडिशा में स्वाइन फ्लू से 8 लोगों की मौत, डेंगू के मामले भी आए सामने
प्रतीकात्मक चित्र
भुवनेश्वर: ओडिशा में स्वाइन फ्लू के कारण अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि राज्य में 103 लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि रविवार को 28 नमूनों में से 16 में स्वाइन फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई. इसके साथ ही इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 103 हो गई. अधिकारी ने कहा कि अब तक कुल 342 नमूनों की जांच की गई है.

इस बीच राज्य में डेंगू के दो मामले सामने आए हैं. हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि स्थिति नियंत्रण में है. स्वास्थ्य सचिव पी.के. महेंद्र ने एक समीक्षा बैठक के बाद कहा कि सरकार राज्य में स्वाइन फ्लू और डेंगू के प्रकोप से निपटने के लिए सभी संभव कदम उठा रही है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली-एनसीआर में भी बढ़ रहे हैं स्वाइन फ्लू के मामले

महेंद्र ने डेंगू के प्रकोप के बारे में कहा कि इस वर्ष कम से कम 370 लोगों में डेंगू की जांच पॉजिटिव पाई गई है, जबकि अब तक दो की मौत हो चुकी है.

VIDEO : कैसे पहचानें स्वाइन फ्लू के लक्षण
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले यह संख्या बहुत कम है. पिछले साल डेंगू से आठ लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 4,000 लोग इस बीमारी से पीड़ित हुए थे.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com