Jashpur Plane Crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर में चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने की खबर पूरी तरह अफवाह निकली है. एसएसपी लाल उमेद सिंह ने की पुष्टि कि, मौके पर प्लेन का कोई मलवा नही मिली. उन्होंने बताया कि जंगल में आग लगी थी, जिससे ग्रामीणों को लगा कि प्लेन क्रैश हो गया है.
दरअसल, प्लेन क्रैश की सूचना पर कलेक्टर रोहित व्यास और SSP डॉ लाल उमेद सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की. इस दौरान उन्हें वहां कोई मलवा नहीं मिला. कुछ देर की जांच के बाद उन्होंने घटना से इनकार कर दिया.
झारखंड और ओडिशा से भी किया गया कंफर्म
कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि घटना की सूचना के बाद झारखंड और ओडिशा एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से भी बात की. झारखंड एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने स्पष्ट किया है कि उनके कंट्रोल सिस्टम से जुड़ा कोई भी ऐसा प्लेन उस इलाके में नहीं उड़ रहा था, जिससे उनका संपर्क टूटा हो. इसी तरह ओडिशा ने भी किसी प्लेन से संपर्क टूटने से इनकार किया.
धुंए के लगा प्लेन क्रैश हो गया
बताया जा रहा है कि जशपुर के चारभाठी क्षेत्र में एक चार्टर्ड प्लेन उड़ रहा था. इसके कुछ देर बाद ग्रमीणों ने पहाड़ी से धुंआ उठता देखा, जिससे उन्हें लगा कि प्लेन क्रैश हो गया है. देखते ही देखते यह खबर तेजी से फैल गई. लेकिन, यह धुंआ जंगल में लगी आग से उठ रहा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं