फाइल फोटो
- उड़ान में देरी होने पर अधिकारियों से उलझा यह व्यक्ति
- पेन से किया खुद को घायल
- एयर इंडिया की थी फ्लाइट
चेन्नई:
मुंबई जाने वाली उड़ान में देरी से नाराज 37 वर्षीय एक व्यक्ति ने एयरलाइन के अधिकारियों से कहासुनी के बाद पेन से खुद को घायल कर लिया. व्यक्ति कथित रूप से शराब के नशे में था. यात्री को इलाज के लिए हवाईअड्डा परिसर स्थित एक अस्पताल ले जाया गया और बाद में विमान उसे छोड़कर रवाना हो गया. हवाईअड्डे के सूत्रों ने बताया कि यात्री एयर इंडिया की देर रात ढाई बजे की मुंबई उड़ान से रवाना होने वाला था, लेकिन इसमें लगभग तीन घंटे का विलंब हो गया.
यह भी पढ़ें: इंडिगो की लखनऊ-मुंबई उड़ान में तकनीकी गड़बड़ी, यात्री हुए परेशान
इस यात्री ने एयरलाइन के अधिकारियों से पूछताछ की और इस दौरान कहासुनी हो गयी. व्यक्ति ने अधिकारियों से कहा कि उड़ान में विलंब के चलते मुंबई से अन्यत्र जाने वाली उसकी दूसरी उड़ान छूटने का खतरा है.
VIDEO: इंडिगो एयरलाइंस ने घटना पर माफ़ी मांगी
उसने गुस्से में आकर एक पेन लिया और अपने पेट में मार लिया जिससे उसे थोड़ा खून निकल आया.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Person Injured Himself, Flight Delayed