AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से दुनिया को बदल रहा है. ऐसे में छात्रों और पेशेवरों के लिए नई स्किल्स सीखना पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है. नई स्किल्स सीखकर ही वे करियर में तरक्की कर सकते हैं. जानें एआई के इस दौर में किस तरह के स्किल्स सीखकर फायदा हो सकता है.
AI के दौर में कौन सी स्किल सीखना जरूरी है
डिजिटल नॉलेज
डिजिटल नॉलेज होना बहुत जरूरी है. जो भी नई तकनीक आ रही है, उसे समझना और उसका सही यूज करना आना चाहिए. इसलिए टेक्नोलॉजी एबल बनना होगा.
डेटा को समझना
डेटा विश्लेषण भी एक महत्वपूर्ण स्किल बन चुकी है. कंपनियां डेटा के आधार पर निर्णय लेती हैं, इसलिए डेटा को समझने वाले लोगों की मांग बढ़ रही है. प्रोग्रामिंग और कोडिंग का ज्ञान भी लाभदायक है, खास तौर पर Python का.
कैसे मिलती है विदेश में नौकरी, क्या घर बैठे कर सकते हैं एप्लाई
AI टूल्स का उपयोग
AI टूल्स का उपयोग करना सीखना जरूरी है. इससे काम की गति और गुणवत्ता दोनों बढ़ सकती हैं.
क्रिटिकल थिंकिंग
इसके साथ ही क्रिटिकल थिंकिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग सीखना बहुत जरूरी है. मशीनें डेटा दे सकती हैं, लेकिन सही निर्णय इंसान ही लेते हैं.
ये स्किल्स भी हैं जरूरी
कम्युनिकेशन स्किल्स, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता भी भविष्य में बेहद महत्वपूर्ण रहेंगी. रचनात्मकता ऐसी क्षमता है जिसे AI पूरी तरह नहीं बदल सकता. नई सोच लोगों को अलग पहचान दिलाती है. लगातार सीखने की आदत सबसे बड़ी स्किल है. तकनीक तेजी से बदल रही है, इसलिए जो व्यक्ति नई चीजें सीखने के लिए तैयार रहेगा, वही भविष्य में सफल होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं