विज्ञापन

कैसे मिलती है विदेश में नौकरी, क्‍या घर बैठे कर सकते हैं एप्‍लाई

How to get a job abroad: कई युवाओं का सपना होता है कि वे विदेश में नौकरी करें. पर उन्‍हें ये पता नहीं होता है कि विदेश में नौकरी मिलती कैसे है. इसके लिए क्‍या करना होता है, कहां एप्‍लाई करें.

कैसे मिलती है विदेश में नौकरी, क्‍या घर बैठे कर सकते हैं एप्‍लाई

How to get a job abroad: कई युवाओं का सपना होता है कि वे विदेश में नौकरी करें. पर उन्‍हें ये पता नहीं होता है कि विदेश में नौकरी मिलती कैसे है. इसके लिए क्‍या करना होता है, कहां एप्‍लाई करें. क्‍या यहां से भी विदेशी नौकरियों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं. जानें विदेश में काम करने से जुड़ी हर जरूरी जानकारी.

घर बैठे करें आवेदन 

विदेश में नौकरी पाने के लिए आपको उस देश में मौजूद होना जरूरी नहीं है. दुनिया भर की कंपनियां ऑनलाइन भर्ती करती हैं और उम्मीदवार घर बैठे आवेदन कर सकते हैं.

Competitive Exams के लिए नोट कर लें ये Maths Tricks

घर बैठे आवेदन करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप एक साथ कई देशों की नौकरियों के लिए एप्लाई कर सकते हैं. हालांकि किसी भी एजेंट को पैसे देने से पहले उसकी विश्वसनीयता की जांच अवश्य करें. फर्जी जॉब ऑफर से सावधान रहें. 

कैसे तलाश करें नौकरी 

शिक्षा, अनुभव और कौशल के अनुसार नौकरी की तलाश करें. आईटी, इंजीनियरिंग, हेल्थकेयर, फाइनेंस, डिजिटल मार्केटिंग और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में विदेशों में अच्छी मांग रहती है. 

कहां से मिलेगी नौकरी 

नौकरी खोजने के लिए LinkedIn, Indeed, Glassdoor और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइटों का उपयोग किया जा सकता है. एक प्रोफेशनल रिज्यूमे और कवर लेटर तैयार करना बेहद जरूरी है. रिज्यूमे में अंतरराष्ट्रीय मानकों का ध्यान रखें और अपनी उपलब्धियों को स्पष्ट रूप से लिखें. 

बैंक में कैसे मिलती है नौकरी, क्‍या करनी होती है पढ़ाई, कौन सा एग्‍जाम पास करना होता है

ऑनलाइन इंटरव्यू

विदेशी कंपनियां अक्सर ऑनलाइन इंटरव्यू लेती हैं. इसलिए वीडियो इंटरव्यू की तैयारी करें और अंग्रेजी संचार कौशल पर काम करें. कई देशों में नौकरी मिलने के बाद कंपनी वर्क वीजा स्पॉन्सर करती है. इसलिए आवेदन करते समय यह जरूर देखें कि कंपनी वीजा स्पॉन्सरशिप देती है या नहीं.

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Get A Job Abroad, Job In Foreign Country, Job In Canada, Job In London, Job In US
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com