विज्ञापन

Job इंटरव्‍यू में पूछा जाए सवाल, 'आप इतनी जल्‍दी नौकरी क्‍यों बदलते हैं', जानें क्‍या दें जवाब

Job इंटरव्यू में कई सवाल ऐसे पूछे जाते हैं जिनके बारे में अमूमन पता होता है कि ये सवाल पूछे ही जाएंगे. इन्‍हीं में से एक सवाल है, 'आप इतनी जल्दी नौकरी क्यों बदलते हैं?'

Job इंटरव्‍यू में पूछा जाए सवाल, 'आप इतनी जल्‍दी नौकरी क्‍यों बदलते हैं', जानें क्‍या दें जवाब

Job इंटरव्यू में कई सवाल ऐसे पूछे जाते हैं जिनके बारे में अमूमन पता होता है कि ये सवाल पूछे ही जाएंगे. इन्‍हीं में से एक सवाल है, 'आप इतनी जल्दी नौकरी क्यों बदलते हैं?' ऐसे सवालों के जवाब आप पहले से तैयार कर सकते हैं क्‍योंकि गलत जवाब इमेज खराब कर सकता है, और सही जवाब से नौकरी मिलने के चांस बढ़ जाते हैं. 

Job इंटरव्‍यू में पूछा जाए -'आप इतनी जल्‍दी नौकरी क्‍यों बदलते हैं', जानें जवाब  

इंटरव्‍यू में एक समय ऐसा भी आता है जब आपसे आपकी वर्तमान या पिछली नौकरियों से संबंधित प्रश्‍न पूछे जाते हैं. इनके जवाब से आपकी पर्सनेलिटी को जज करने का व काम को लेकर आपके नजरिए को परखने का उद्देश्‍य होता है. इसलिए जब भी इस तरह के प्रश्‍न आए तो इन बातों का ध्‍यान रखें- 

- कभी भी पिछले कंपनी या बॉस की बुराई ना करें. 
- आपका फोकस हमेशा ग्रोथ और लर्निंग पर होना चाहिए. 
- जवाब में बताएं कि आपने नई स्किल्‍स सीखने के लिए नौकरी बदली. 

इस तरह से जवाब दे सकते हैं- 
'मैंने अब तक जहां भी काम किया वहां कुछ न कुछ नया सीखाा है. लेकिन अब मैं ऐसी जगह काम करना चाहता या चाहती हूं जहां लॉन्‍ग टर्म ग्रोथ मिले और ज्यादा जिम्मेदारी का काम मिले. 

'जब मैंने नौकरी शुरू की तो मैं काफी सीखना चाहता था. अब मैं अपने करियर को लेकर क्‍लीयर हूं और लंबे समय तक एक संस्‍थान में काम करके विकास के मौके चाहता या चाहती हूं'.

'कुछ नौकरी या कोई एक नौकरी मैंने इसलिए बदल दी क्‍योंकि आगे मुझे काम के बेहतर मौके व ग्रोथ मिल रही थी'.

एलन मस्‍क की कंपनी में कैसे मिलती है नौकरी, कितनी होती है सैलरी, कैसे करें Apply

'मैं अभी जो काम कर रहा हूं या कर रही हूं, उससे मैंने काफी कुछ सीखा है. अब मैं एक ऐसे अवसर की तलाश में हूं, जहां लंबे समय तक योगदान दे सकूं और अपने स्किल्‍स का बेहतर उपयोग कर सकूं.'

किस तरह के जवाब नहीं देने हैं- 

- 'मेरे बॉस अच्छे नहीं थे'
- 'मुझे salary कम लग रही थी'
- 'काम पसंद नहीं आता था' 

दरअसल, इस तरह के जवाब देने से नेगेटिव इमेज बन जाती है. इससे आपके काम, स्‍वभाव, बॉस के साथ रिलेशन और प्रोफेशनल एटीट्यूड पर सवाल उठ सकते हैं. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com