विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jun 17, 2022

WBJEE Result 2022: अब दोपहर 2:30 बजे आएगा वेस्ट बंगाल जेईई का रिजल्ट, इस लिंक से चेक करें

West Bengal JEE Result 2022: डब्ल्यूबीजेईईबी बोर्ड अब दोपहर 2:30 बजे वेस्ट बंगाल जेईई रिजल्ट की घोषणा करेगा. हालांकि उम्मीदवार शाम 4 बजे ही स्कोरकार्ड को ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे. 

Read Time: 2 mins
WBJEE Result 2022: अब दोपहर 2:30 बजे आएगा वेस्ट बंगाल जेईई का रिजल्ट, इस लिंक से चेक करें
WBJEE Result 2022: अब दोपहर 2:30 बजे आएगा वेस्ट बंगाल जेईई की रिजल्ट
नई दिल्ली:

West Bengal JEE Result 2022: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) आज वेस्ट बंगाल जेईई परिणाम 2022 की घोषणा करेगा. अब बोर्ड दोपहर 2:30 बजे रिजल्ट जारी करेगा. डब्ल्यूबीजेईईबी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी करेगा. डब्ल्यूबीजेईई परिणाम 2022 लिंक आज शाम 4 बजे सक्रिय हो जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 
वेस्ट बंगाल जेईई का परिणाम 2022 उम्मीदवार इन वेबसाइट wbjeeb.nic.in, wbjeeb.in से देख और चेक कर सकते हैं. 

बता दें कि डब्ल्यूबीजेईई 2022 फाइनल आंसर-की 16 जून को जारी किया था. उम्मीदवार बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट- wbjeeb.nic.in के माध्यम से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं.

WBJEE परिणाम 2022: स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें

1.सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- wbjeeb.nic.in पर जाएं.

2.रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

3.अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

4.WBJEE 2022 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

5.WBJEE स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट लें.

पिछले साल WBJEE परीक्षा में कुल 99.5 फीसदी छात्र पास हुए थे. WBJEE 2022 में सफल होने वाले छात्रों को भाग लेने वाले संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग में भाग लेना होगा. 

भी पढ़ें ः WBJEE Result 2022: वेस्ट बंगाल जेईई रिजल्ट की घोषणा आज, इस वेबसाइट से चेक करें

WBJEE Result 2022: वेस्ट बंगाल जेईई का रिजल्ट कल होगा घोषित, कहां और कैसे चेक करेंगे जानिए 

WBJEE Result 2022: वेस्ट बंगाल जेईई का रिजल्ट 17 जून को, समय की जानकारी यहां से 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
NEET UG 2024: नीट यूजी काउंसलिंग में हो सकती है देरी, शेड्यूल अब तक नहीं हुआ जारी 
WBJEE Result 2022: अब दोपहर 2:30 बजे आएगा वेस्ट बंगाल जेईई का रिजल्ट, इस लिंक से चेक करें
CBSE बोर्ड का नया परीक्षा पैटर्न, 11वीं और 12वीं के छात्रों की रटने की आदत को लगाएगा लगाम, फिर कैसी होगा 2025 की बोर्ड परीक्षा पास
Next Article
CBSE बोर्ड का नया परीक्षा पैटर्न, 11वीं और 12वीं के छात्रों की रटने की आदत को लगाएगा लगाम, फिर कैसी होगा 2025 की बोर्ड परीक्षा पास
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;