UPMSP 10th, 12th Results 2023: यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज जारी किया जाएगा. इस खबर की पुष्टि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने ट्वीट कर सोमवार को दी है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल दिनांक 25 अप्रैल को अपराह्न 1.30 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किया जाएगा. बता दें कि इस साल 58 लाख से अधिक छात्रों ने यूपी बोर्ड की 10वीं और यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा दी है.
UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE Updates: यूपी बोर्ड रिजल्ट को चेक करने के लिए हो जाएं तैयार, UP बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1.30 बजे, इस लिंक से करें चेक
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जिन छात्रों ने यूपी बोर्ड से इस साल कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं दी हैं, वे अपना परीक्षाफल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नबंर का प्रयोग करना होगा.
यूपी बोर्ड रिजल्ट कहां करें चेक | Where to check UP Board Result
- यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in
- एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in
UP Board Result 2023 Latest Updates: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे कल, दोपहर 1.30 बजे होंगे जारी, बोर्ड के सचिव की घोषणा
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे ऐसे करें सबसे पहले चेक | How to check UP Board 10th, 12th results
- सबसे पहले छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों - upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाएं.
- इसके बाद होमपेज पर दिए गए UP Board 10th, 12th result 2023 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि सहित आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा.
- ऐसा करने के साथ ही UP Board result का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. अब रिजल्ट की जांच कर लें.
- अब रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं