UP Board Result 2023 Latest Updates: यूपी बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए बड़ी खबर. यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के नतीजे कल यानी 25 अप्रैल को जारी किए जाएंगे. यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 25 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे जारी किया जाएगा. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के सचिव ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी. सचिव ने ट्विट किया, यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2023 दिनांक 25/04/2023 दिन मंगलवार अपराह्न 1:30 बजे बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किया जाएगा.
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2023 दिनांक 25/04/2023 दिन मंगलवार अपराह्न 1:30 बजे बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किया जाएगा pic.twitter.com/0D5qyrpcEr
— Dibyakant Shukla (@DibyakantShukla) April 24, 2023
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जिन छात्रों ने यूपी बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है, वे अपने रिजल्ट का जांच UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in से चेक कर सकते हैं. वेबसाइट पर जाकर छात्रों को एडमिट कार्ड में दिए गए रोल नंबर का प्रयोग करना होगा. रोल नंबर दर्ज करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर नजर आ जाएगा. यूपी बोर्ड परीक्षा में इस साल 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है.
यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी माह में किया गया था. यह परीक्षा फरवरी से मार्च 2023 तक चली थी.
यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें | How to check UP Board Result 2023
1.सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं.
2.होमपेज पर UP Board 10th, 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें.
3.अब छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर को दर्ज करें.
4.इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
5.आपका UP Board Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
6.अब रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं