UP Board Class 10th 12th Registration Form 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके स्टूडेंट को परीक्षा फॉर्म में सुधार का एक मौका दिया है. जो छात्र यूपी बोर्ड से आगामी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं और उनके रजिस्ट्रेशन फॉर्म में कोई गलती हो गई है तो वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से इसमें सुधार कर सकते हैं. स्टूडेंट के नाम, माता या पिता का नाम, जन्म तिथि, जाति, फोटो, विषय और अन्य विवरण को संशोधित किया जा सकता है.

HP Board 2023: एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रीवैल्यूएशन रिजल्ट घोषित, स्टूडेंट ऐसे करें चेक
यूपीएमएसपी सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने यूपी बोर्ड के स्कूल प्रधानाचार्यों को वेबसाइट पर अपलोड किए गए कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के विवरण की समीक्षा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि चेकलिस्ट को माता-पिता से जांचना चाहिए और यदि कोई त्रुटि पाई जाती है तो उन्हें तुरंत संशोधित किया जाना चाहिए या वेबसाइट पर अपडेट किया जाना चाहिए. सचिव ने कहा, सुनिश्चित करें कि 2024 की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल होने वाले प्रत्येक छात्र का विवरण बिना किसी त्रुटि के अपलोड किया जाए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
10वीं, 12वीं परीक्षा फॉर्म में कैसे करें सुधार
यूपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं परीक्षा फॉर्म में स्कूलों के प्रधान द्वारा सुधार किया जा सकता है. यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा फॉर्म सुधार का लिंक दिया गया है. इस लिंक को ओपन करने के लिए स्कूल के प्रमुखों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा.
संशोधन के लिए अब नहीं मिलेगा मौका
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2024 की बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी स्कूल के प्रधान को यह निर्देश दिया है कि वे निर्धारित तारीख तक स्टूडेंट के विवरणों में सुधार कर दें. कारण कि इसके बाद यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा फॉर्म में सुधार का कोई अतिरिक्त मौका नहीं दिया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं