JEE Main 2024 Schedule: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नीट यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, जेईई यानी ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन समेत सीयूईटी परीक्षाओं की डेट घोषित कर दी है. देश में इंजीनियरिंग की प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा जेईई की बात की जाए तो एनटीए ने जेईई 2024 परीक्षा की संभावित तिथि जारी कर दी है. जेईई मेन 2024 की परीक्षा जनवरी में होनी है. ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक जेईई मेन परीक्षा के पहले सत्र का आयोजन जनवरी 2024 में जबकि दूसरा सत्र अप्रैल 2024 में होना है.
जेईई मेन परीक्षा की तारीखें
जेईई मेन फर्स्ट सेशन की परीक्षा 24 जनवरी और 1 फरवरी 2024 को होगा. वहीं सेकेंड सेशन की परीक्षा 1 अप्रैल 2024 से 15 अप्रैल 2024 तक आयोजित की जाएगी. जेईई परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं. पेपर 1 बी.ई./बी.टेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए है जबकि पेपर 2 उन स्टूडेंट के लिए है जो बी. आर्क और बी. प्लानिंग पाठ्यक्रम करना चाहते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
CAT 2023 रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख, शाम 5 बजे तक है मौका, जल्दी करें
दो सत्र, दो शिफ्ट
पिछले साल की तर्ज पर वर्ष 2024 की जेईई परीक्षा भी दो सत्र और दो पालियों में आयोजित की जाएगी. दोनों ही पाली की परीक्षा तीन घंटे की होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी. वहीं दूसरे पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा.
कौन कर सकता है अप्लाई
जेईई मेन 2024 के केवल वे ही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पीसीए यानी फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ से 10+2 पास की है या 12वीं की परीक्षा देने वाले हैं. देश के आईआईटी, एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों और कॉलेजों में दाखिले के लिए हर साल इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है.
GATE 2024 परीक्षा पैटर्न जारी, इस साल 30 पेपरों के लिए होगी परीक्षा
जेईई मेन 2024 के लिए कैसे करें अप्लाई | How to apply for JEE Main 2024
सबसे पहले स्टूडेंट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट या जेईई मेन पोर्टल पर लॉग ऑन करें.
होमपेज पर "जेईई मेन 2024 पंजीकरण" लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें.
अब व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक विवरण और परीक्षा केंद्रों की पसंद के साथ आवेदन पत्र भरें.
निर्धारित प्रारूप में अपने हालिया पासपोर्ट आकार के फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करें.
आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन करें. बता दें कि विभिन्न श्रेणियों और पेपरों के लिए शुल्क अलग-अलग है.
भुगतान के बाद, आवेदन पत्र की समीक्षा करें. फिर फॉर्म में आवश्यक सुधार कर इसे सबमिट कर दें.
अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए कंफर्मेंशन पेज डाउनलोड कर, प्रिंट निकाल लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं