विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Dec 14, 2021

UGC NET 2021 Phase II Exam Dates: फेज-2 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, जानें किस दिन होगा एग्जाम

UGC NET 2021 Phase II Exam Dates: जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा का आयोजन 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक होगा. परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा.

Read Time: 3 mins
UGC NET 2021 Phase II Exam Dates: फेज-2 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, जानें किस दिन होगा एग्जाम
यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 की फेज-2 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
नई दिल्ली:

UGC NET 2021 Phase II Exam Dates: यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 की दूसरे फेज की परीक्षा (UGC NET December 2020 June 2021 Phase II) तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 परीक्षा तारीखों को देख सकते हैं. जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा का आयोजन 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक होगा. परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक की होगी. ये परीक्षा देने वाले उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा कार्यक्रम विस्तार से देख सकते हैं. 

गौरतलब है कि कोविड-19 की वजह से इस बार दिसंबर 2020 और जून 2021 की परीक्षा का आयोजन एक साथ ही किया जा रहा है. ये परीक्षा चरण 1 और चरण 2 में आयोजित की गई है. चरण 1 की परीक्षा 20 नवंबर से शुरू हुई थी जो कि 5 दिसंबर तक चली थी. वहीं अब दूसरे चरण की परीक्षा का शेड्यूल जारी किया गया है. जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार यूजीसी नेट चरण 2 (UGC NET Phase II) परीक्षा 24 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी और ये कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा. इसके अलावा चरण 1 के जो एग्‍जाम  चक्रवात 'जवाद' के कारण रद्द किए गए थे. उनका आयोजन 30 दिसंबर को शिफ्ट 2 में किया जाएगा. 

किस दिन होगा कौन सा एग्जाम (UGC NET 2021 Phase II Exam Dates)

बंगाली, ग्रुप 1 और 2 परीक्षा-  24 दिसंबर 2021
कन्नड़ परीक्षा-                      26 दिसंबर, 2021
हिंदी, ग्रुप 1 और 2 परीक्षा -   26 दिसंबर 2021
संस्कृत परीक्षा-                     27 दिसंबर, 2021
गृह विज्ञान परीक्षा-                27 दिसंबर, 2021
भूगोल ग्रुप 1 और 2 परीक्षा-    29 दिसंबर 2021
समाजशास्त्र परीक्षा -             30 दिसंबर, 2021
लेबर वेलफेयर परीक्षा -          30 दिसंबर, 2021
सोशल वर्क परीक्षा -              30 दिसंबर, 2021
उड़िया परीक्षा-                     30 दिसंबर, 2021
तेलुगु परीक्षा-                       30 दिसंबर, 2021  

परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी ugcnet.nta.nic.in वेबसाइट पर मौजूद है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
NEET UG 2024: नीट यूजी काउंसलिंग में हो सकती है देरी, शेड्यूल अब तक नहीं हुआ जारी 
UGC NET 2021 Phase II Exam Dates: फेज-2 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, जानें किस दिन होगा एग्जाम
CBSE बोर्ड का नया परीक्षा पैटर्न, 11वीं और 12वीं के छात्रों की रटने की आदत को लगाएगा लगाम, फिर कैसी होगा 2025 की बोर्ड परीक्षा पास
Next Article
CBSE बोर्ड का नया परीक्षा पैटर्न, 11वीं और 12वीं के छात्रों की रटने की आदत को लगाएगा लगाम, फिर कैसी होगा 2025 की बोर्ड परीक्षा पास
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;