TS EAMCET Result 2022: तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS EAMCET 2022) का रिजल्ट आज, 12 अगस्त 2022 को जारी किया जा सकता है. टीएससीएचई (TSCHE) अधिकारियों ने बताया कि रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो सकता है. टीएस ईएएमसीईटी की परीक्षा (TS EAMCET exam) दे चुके उम्मीदवार eamcet.tsche.ac.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिट पिन का इस्तेमाल करना होगा. बता दें कि रिजल्ट (TS EAMCET Result 2022) के साथ ही ईएमएससीईटी रैंक लिस्ट (EMSCET rank list) और कट-ऑफ मार्क्स (EMSCET cut-off marks) भी वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.
बता दें कि इंजीनियरिंग स्ट्रीम के लिए EAMCET 2022 परीक्षा का आयोजन इस साल 18 जुलाई से 20 जुलाई 2022 तक किया गया था. वहीं एग्रीकल्चर और मेडिकल एग्जाम के लिए परीक्षा का आयोजन 30 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक किया गया था. TS EAMCET की इंजीनियरिंग स्ट्रीम के लिए आंसर-की 30 जुलाई को जारी किया था, वहीं एग्रीकल्चर और मेडिकल स्ट्रीम के लिए आंसर-की 3 अगस्त 2022 को जारी किया गया था. तीन स्ट्रीम के आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीद है कि जल्द ही टीएससीएचई द्वारा तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS EAMCET Result 2022) रिजल्ट की घोषणा जल्द से जल्द करेगा. रिजल्ट के आज जारी होने की संभावना है, हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
TS EAMCET 2022 Result: कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड जानें
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - eamcet.tsche.ac.in पर जाएं.
2.इसके बाद होमपेज पर, "ईएएमसीईटी 2022 स्कोर कार्ड" लिंक पर क्लिक करें.
3.फिर लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें.
4.अब तेलंगाना ईएएमसीईटी 2022 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा.
5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें.
टीएस ईएएमसीईटी (TS EAMCET 2022) में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 25 प्रतिशत अंक लाने होंगे. EAMCET 2022 परीक्षा हर साल तेलंगाना राज्य में विश्वविद्यालय और निजी कॉलेजों द्वारा आयोजित विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में उम्मीदवारों को प्रवेश देने के लिए आयोजित की जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं