विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2019

23 दिसंबर: आज है देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती, मनाया जा रहा है किसान दिवस

देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की आज जयंती हैं. उनकी जयंती को ‘किसान दिवस' के रूप में मनाया जाता है.

23 दिसंबर: आज है देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती, मनाया जा रहा है किसान दिवस
चौधरी चरण सिंह की जयंती को ‘किसान दिवस' के रूप में मनाया जाता है.
नई दिल्‍ली:

इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबर का दिन कई तरह के उतार चढ़ाव से भरपूर रहा. कोई नयी खोज हुई तो कहीं घटनाओं-दुर्घटनाओं ने इस दिन को इतिहास में दर्ज करने का काम किया. इसके अलावा यह दिन देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन होने के कारण भारत में इसे ‘किसान दिवस' के रूप में मनाया जाता है. भारत को किसानों का देश कहा जाता है और किसानों से जुड़े मुद्दों पर आये दिन आवाज उठती है. इस दिन को किसान दिवस के तौर पर मनाने का मकसद पूरे देश को यह याद दिलाना है कि किसान देश का अन्नदाता है और यदि उसे कोई समस्या होती है तो उसे दूर करना पूरे देश का दायित्व है.

देश दुनिया के इतिहास में 23 दिसंबर की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1672: खगोलविद् जियोवनी कैसिनी ने शनि के उपग्रह ‘रिया' की खोज की.

1902: किसानों के नेता के रूप में लोकप्रिय देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म. इस दिन को देश में ‘किसान दिवस' के रूप में मनाया जाता है.

1914: प्रथम विश्व युद्ध में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची.

1921: विश्व-भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन.

1922: बीबीसी रेडियो से दैनिक समाचार प्रसारण शुरू.

1926: प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी, स्त्री शिक्षा के समर्थक और आर्य समाज प्रचारक स्वामी श्रद्धानंद की हत्या.

1972: निकारागुआ की राजधानी मनागुआ में भूकंप ने लगभग दस हज़ार लोगों की मौत.

1995: हरियाणा के मंडी डबवाली इलाके में एक स्कूल के कार्यक्रम में आग लगने से 360 लोगों की मौत.

2000: अविभाजित भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका ‘मलिका-ए-तरन्नुम' नूरजहाँ का निधन.

2000: पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर कोलकाता किया गया.

2008: साफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
December 23, Today In History, Chaudhary Charan Singh, Kisan Diwas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com