REET 2025 Result Updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज यानी 8 मई को दोपहर 3:15 बजे रीट 2025 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल रीट में कुल 50.77 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए हैं. इसमे लेवल 1 का पास प्रतिशत 62.33 प्रतिशत है जबकि लेवल 2 का 44.59 प्रतिशत है. जिन उम्मीदवारों इस परीक्षा में भाग लिया है, वे रीट रिजल्ट 2025 बोर्ड की rajeduboard.rajasthan.gov.in और reet2024.co.in पर देख सकेंगे. रीट 2025 रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार को रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा. रीट 2025 रिजल्ट बोर्ड के प्रशासक महेश चंद्र शर्मा द्वारा की गई है. REET 2025 Result : डायरेक्ट लिंक
47 हजार से ज्यादा सफल
इस साल राजस्थान रीट लेवल 1 में 195847 उम्मीदवार सफल हुए हैं. वहीं लेवल 2 में 393124 उम्मीदवार इस परीक्षा को पास करने में सफल रहे हैं. इसके अलावा दोनों लेवल में शामिल होने वाले 47097 उम्मीदवारों ने रीट की परीक्षा को पास किए हैं.
-
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे

बता दें कि राजस्थान बोर्ड द्वारा रीट 2025 के लिए लिखित परीक्षा 27 फरवरी-28 फरवरी को आयोजित की गई थी. लेवल 1 और 2 के लिए रीट 2025 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर-की लिंक के साथ जारी किया जाएगा.
राजस्थान REET रिजल्ट जारी होने पर कहां देखें?
rajeduboard.rajasthan.gov.in
reet2024.co.in
रीट 2025 रिजल्ट कैसे चेक करें | How to Check REET 2025 Result?
आधिकारिक वेबसाइट पर reet2024.co.in जाएं.
होमपेज पर REET परिणाम लिंक पर क्लिक करें.
नए पेज पर, निर्दिष्ट क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें.
अब, सबमिट बटन पर क्लिक करें.
REET 2025 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए सहेजें.
14 लाख से अधिक उम्मीदवार
इस साल रीट के लिए 14,29,822 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इसमे लेवल-1 (प्राथमिक शिक्षक) के लिए 3,46,625 उम्मीदवार, लेवल-2 (उच्च प्राथमिक शिक्षक) के लिए 9,68,501 उम्मीदवार और दोनों लेवल के लिए 1,14,696 उम्मीदवार पंजीकृत हुए थे.
रीट रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया
रीट 2025 का परिणाम घोषित होने के बाद, सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अगले दौर से गुजरना होगा जिसमें दस्तावेज सत्यापन, काउंसलिंग और नियुक्ति प्रक्रिया शामिल है.
रीट सर्टिफिकेट की वैलिडिटी
जो लोग रीट परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें बोरर्ड द्वारा पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाएगा. यह प्रमाण पत्र लाइफ टाइम के लिए वैलिड होता है.
कहां कर सकते हैं अप्लाई ?
रीट परीक्षा राज्यस्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा है, जिसका आयोजन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा किया जाता है. एक बार जब आपको रीट सर्टिफिकेट 2025 मिल जाएगा, तो आप राजस्थान के सरकारी, निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के स्कूलों में विभिन्न शिक्षण नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
लेवल 1और लेवल 2
रीट राजस्थान में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूल शिक्षकों के लिए एक शिक्षक भर्ती परीक्षा है. इस परीक्षा में 2 स्तर शामिल हैं. रीट लेवल 1 की परीक्षा कक्षा 1 से 5वीं (प्राथमिक शिक्षक) के लिए है. वहीं रीट लेवल II परीक्षा कक्षा 6वीं से 8वीं (उच्च प्राथमिक शिक्षक) के लिए है. REET राजस्थान में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूल शिक्षकों के लिए एक शिक्षक भर्ती परीक्षा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं