Rajasthan Board Class 10th Result 2020 Declared: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान (RBSE) ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है. राजस्थान 10वीं का रिजल्ट (RBSE 10th Result 2020) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है. छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. RBSE ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम पिछले साल 3 जून को जारी किए थे. लेकिन इस बार कोरोनावायरस के चलते 10वीं का रिजल्ट देर से जारी किया गया है.
RBSE 10th result 2020 direct link
RBSE 10th Result Live Updates: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, rajresults.nic.in पर करें चेक
Rajasthan Board 10th Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद “RBSE 10th Result 2020” के लिंक पर क्लिक करें.
- अब रोल नंबर समेत पूछी गई अन्य जानकारी भरें.
- जानकारी सबमिट करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट ले सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
प्राइवेट वेबसाइट्स पर भी कर सकते हैं चेक
आधिकारिक वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स कुछ प्राइवेट वेबसाइट्स indiaresults.com और examresults.net से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. लेकिन छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे प्राइवेट वेबसाइट से रिजल्ट देखने के बाद एक बार आधिकारिक वेबसाइट से जरूर चेक कर लें.
बता दें कि राजस्थान बोर्ड को 10वीं क्लास के पेपर 12 से 24 मार्च के बीच आयोजित करने थे, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के चलते बोर्ड परीक्षाएं पूरी नहीं कर पाया था. 10वीं क्लास के कुछ पेपर 29 और 30 जून को आयोजित किए गए थे.
ऐसा रहा 12वीं का रिजल्ट
इस साल राजस्थान 12वीं बोर्ड आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा में 5,80,725 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इसी के साथ इस साल 12वीं बोर्ड आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 90.70 फीसदी रहा है. इस साल साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 91.96 फीसदी है, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में 94.49 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं