Rajasthan Board RBSE Class 10th Result 2020 Live Updates: राजस्थान बोर्ड 10वीं क्लास के नतीजे आज शाम 4 बजे जारी किए जाएंगे. राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह दोस्तारा ने रिजल्ट के बारे में जानकारी दी. रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की जरूरत पडे़गी. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने इस साल कुल 8,65,895 छात्रों के लिए 10वीं की परीक्षा आयोजित की थी. पिछले साल RBSE ने कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 3 जून को घोषित किया था, जिसमें कुल 79.85% छात्रों ने परीक्षा पास की थी. वहीं, इस बार कोरोनावायरस के चलते रिजल्ट देर से जारी किया जा रहा है.
Rajasthan Board (RBSE) Class 10th Result 2020 Live Updates
28 July, 04.30 PM: इस साल लड़कों का पास प्रतिशत 78.99 फीसदी हैं. वहीं, 81.41 फीसदी लड़कियों को परीक्षा में सफलता मिली है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
28 July, 04.09 PM: राजस्थान 10वीं की परीक्षा में 80.63 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह दोस्तारा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम की घोषणा की है.
28 July, 04.02 PM: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान (RBSE) ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है.
28 July, 03.30 PM: राजस्थान 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से रिजल्ट देख सकेंगे.
RBSE 10th result 2020 direct link
28 July, 03.05 PM: राजस्थान 10वीं के छात्र जो इस बार परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाएंगे, वे सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. सप्लीमेंट्री परीक्षा की जानकारी रिजल्ट जारी होने के बाद दी जाएगी.
28 July, 02.20 PM: कोरोनावायरस महामारी के चलते राजस्थान सरकार पहले ही 9वीं और 11वीं क्लास के छात्रों को उनके प्रदर्शन के आधार पर पास कर चुकी है.
28 July, 01.50 PM:रिजल्ट के साथ राजस्थान बोर्ड 10वीं क्लास का पास प्रतिशत और टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा.
28 July, 01.30 PM: Rajasthan Board 10th Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद “RBSE 10th Result 2020” के लिंक पर क्लिक करें.
- अब रोल नंबर समेत पूछी गई अन्य जानकारी भरें.
- जानकारी सबमिट करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट ले सकते हैं.
28 July, 01.15 PM: इस साल राजस्थान बोर्ड साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 91.96 फीसदी है, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में 94.49 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए.
28 July, 12.55 PM: इस साल राजस्थान 12वीं बोर्ड आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा में 5,80,725 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इसी के साथ इस साल 12वीं बोर्ड आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 90.70 फीसदी रहा है.
28 July, 12.40 PM: 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
28 July, 12.25 PM: राजस्थान 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद 11वीं क्लास में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इस बार कोरोनावायरस के चलते एडमिशन ऑनलाइन ही किए जाएंगे.
28 July, 12.15 PM: साल 2019 में 10वीं क्लास का रिजल्ट 3 जून को जारी किया गया था. पिछले साल कुल 79.85% छात्र परीक्षा में पास हुए थे.
28 July, 12.05 PM: राजस्थान 10वीं क्लास का रिजल्ट आज 4 बजे जारी किया जाएगा. इस बात की जानकारी खुद राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह दोस्तारा ने दी.
कल दिनांक 28 जुलाई 2020 को दोपहर 4 बजे राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 का रिजल्ट जारी किया जायेगा।@rajeduofficial
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) July 27, 2020
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं