विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2026

एक नेता ने मेरे जन्मदिन पर फोन किया था...पीएम मोदी ने छात्रों को बताया रिटायरमेंट प्लान

Pariksha Pe Charcha: पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि अल्टीमेट गोल संपूर्ण जीवन के विकास का होना चाहिए, परीक्षा ही अल्टीमेट गोल नहीं है. इस दौरान पीएम मोदी ने छात्रों को एक किस्सा भी सुनाया.

एक नेता ने मेरे जन्मदिन पर फोन किया था...पीएम मोदी ने छात्रों को बताया रिटायरमेंट प्लान
परीक्षा पे चर्चा

Pariksha Pe Charcha: बोर्ड परीक्षाओं से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत छात्रों से बातचीत की. इस दौरान पीएम ने छात्रों को बताया कि कैसे सवालों को याद रखना चाहिए और कैसे तनाव को दूर रखें. पीएम मोदी ने छात्रों के कई सवालों के जवाब दिए. इस दौरान पीएम ने एक किस्सा भी सुनाया, जिसमें उन्होंने बता दिया कि वो कब तक राजनीति में एक्टिव रहेंगे. उन्होंने बताया कि जब एक नेता ने उन्हें फोन किया और उनकी उम्र को लेकर कहा तो उन्होंने क्या जवाब दिया. 

जन्मदिन पर आया था एक नेता का कॉल

पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन पर आए एक फोन का जिक्र करते हुए कहा, मुझे एक नेता ने मेरे जन्मदिन पर फोन किया था. उसने मुझे कहा कि आपके 75 साल हो गए. मैंने उससे कहा कि अभी तो 25 और बाकी हैं. मैं जो बीत गया उसे गिनता नहीं हूं. जो बचा है, उसको गिनता हूं. मैं आपसे भी कहता हूं कि जो बीत गया उसमें समय बर्बाद मत कीजिए. जो बचा है, उसको जीने के लिए सोचिए. 

एग्जाम का डर और पुराने पेपर

छात्र ने पीएम मोदी से पूछा कि क्या सिर्फ जरूरी सवालों या पिछले सालों के पेपरों पर ध्यान देना सही है? इस पर पीएम ने कहा कि परीक्षा केवल अंकों के लिए नहीं, बल्कि खुद को परखने के लिए है. सर्वांगीण विकास के लिए पूरे सिलेबस पर ध्यान देना चाहिए. पीएम ने बताया कि जब हम किसी काम में पूरी तरह शामिल होते हैं, तो वह हमें लंबे समय तक याद रहता है. उन्होंने सुझाव दिया कि दूसरों को सिखाने से अपनी समझ और भी गहरी होती है.

पीएम मोदी ने कहा कि टाइम मैनेजमेंट भी बहुत जरूरी है. उन्होंने सुझाव दिया कि रात को सोने से पहले अगले दिन के कामों की सूची बनाएं और अगले दिन उसका मिलान करें. इससे समय की बर्बादी का पता चलेगा और तनाव कम होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pariksha Pe Charcha, Pariksha Pe Charcha PM Modi, PM Modi Retirement Plan, Pariksha Pe Charcha 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com