विज्ञापन

IT सेक्टर में है इन नॉन टेक्निकल नौकरियों की भरमार, जिनमें नहीं होती है कोडिंग की जरूरत

आईटी सेक्टर का नाम सुनते ही लोग समझते हैं कि यहां तो केवल कंप्‍यूटर इंजीनियर्स ही काम करते होंगे. लेकिन हकीकत यह है कि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में नॉन-टेक नौकरिया भी मौजूद हैं.

IT सेक्टर में है इन नॉन टेक्निकल नौकरियों की भरमार, जिनमें नहीं होती है कोडिंग की जरूरत

आईटी सेक्टर का नाम सुनते ही लोग समझते हैं कि यहां तो केवल कंप्‍यूटर इंजीनियर्स ही काम करते होंगे. इस फील्‍ड को लोग सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, कोडिंग जैसी तकनीकी भूमिकाओं से जोड़कर ही देखते हैं. लेकिन हकीकत यह है कि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में नॉन-टेक नौकरिया भी मौजूद हैं. अगर आप भी कंप्‍यूटर ग्रेजुएट नही हैं और आईटी इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहते हैं तो इन नौकरियों के लिए ट्राई कर सकते हैं. 

IT सेक्‍टर में इन नौकरियों के भी विकल्‍प मौजूद 

डाटा एंट्री ऑपरेटर- इनका काम विभिन्न प्रकार के डाटा को सिस्टम में दर्ज करना, अपडेट करना और व्यवस्थित रखना होता है. यह भूमिका उन लोगों के लिए उपयुक्त है, जिन्हें बेसिक कंप्यूटर आता है. 

डिजिटल मार्केटिंग- आईटी कंपनियों को भी डिजिटल मार्केटिंग टीम की जरूरत पड़ती है. ये लोग कंपनी का सोशल मीडिया के माध्‍यम से बिजनेस बढ़ाते हैं, सोशल मीडिया पोस्‍ट व इसी तरह की अन्‍य जिम्‍मेदारी संभालते हैं. 

Human Resources- ये नए कर्मचारियों की भर्ती, ट्रेनिंग और कर्मचारी प्रबंधन का काम संभालते हैं. 

बैंक में कैसे मिलती है नौकरी, क्‍या करनी होती है पढ़ाई, कौन सा एग्‍जाम पास करना होता है

IT Support- इसमें कर्मचारियों या ग्राहकों की तकनीकी समस्याओं को हल करना होता है. जैसे सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन, नेटवर्क कनेक्टिविटी या सिस्टम एरर. इसके लिए कोडिंग स्किल्स की जरूरत नहीं होती है. 

पीआर एंड कम्‍युनिकेशन टीम- ये टीम कंपनी का मीडिया, पीआर व कम्‍युनिकेशन का काम संभालती है. जरूरत पड़ने पर कंपनी की प्रोफाइलिंग का काम करती है. 

कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव- ये आईटी कंपनियों में बड़ी संख्या में काम करते हैं. ये ग्राहकों के सवालों का जवाब देते हैं, उनकी समस्याओं को समझते हैं और समाधान प्रदान करते हैं. अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स इसके लिए जरूरी है. 

इसके अलावा आईटी कंपनियों में कंटेंट राइटिंग और सेल्स जैसी भूमिकाएं भी होती हैं. इनमें भी आप एप्‍लाई कर सकते हैं. 

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Non Tech Roles In IT Sector, IT Sector Jobs, Data Entry Jobs, IT Support Job, IT Sector JOBS Free Training
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com