NEET PG Exam 2024 Test City List: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) ने आज, 19 जुलाई को नीट पीजी 2024 एग्जाम टेस्ट सिटीज लिस्ट जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-पोस्टग्रेजुएट परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से एग्जाम सिटी लिस्ट चेक कर सकते हैं. उम्मीदवारों को नीट पीजी एग्जाम सिटी आवंटन लिस्ट 29 जुलाई को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर प्राप्त होगा. आवंटित एग्जाम सिटी में परीक्षा केंद्र स्थल की जानकारी एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी. नीटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड 8 अगस्त को जारी किया जाएगा. NEET PG 2024 test city list: डायरेक्ट लिंक
NEET PG 2024: नीट पीजी एग्जाम पर बड़ी अपडेट, 11 अगस्त को दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
एनबीई ने नीट पीजी 2024 टेस्ट सिटी चयन सुविधा (NEET PG 2024 Test City Selection Facility) भी आज से शुरू कर दी है. जिन उम्मीदवारों को नीट पीजी एडमिट कार्ड 2024 जारी किए थे, उन्हें एनबीई की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन विंडो से अपने पसंदीदा टेस्ट शहरों का चयन करके फिर से अपना टेस्ट सिटी चुनना होगा. टेस्ट सिटी चुनने की विंडो 19 जुलाई से 22 जुलाई तक खुली रहेगी. उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके इसे देख सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पूजा खेडकर के खिलाफ UPSC ने लिया बड़ा एक्शन, उम्मीदवारी रद्द करने के लिए भेजा नोटिस
नीट पीजी 2024 परीक्षा का आयोजन देशभर के 185 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. बता दें कि पहले यह परीक्षा 23 जून को होनी थी, लेकिन नीट विवाद और यूजीसी नेट 2024 पेपर लीक के चलते स्थगित कर दी गई थी. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने परीक्षा से ठीक एक दिन पहले परीक्षा स्थगित कर दी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं